spot_img

तांत्रिक ने कहा, दोबारा आना, काम पूरा कर दूंगा, फिर हो गया भयानक कांड…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : 22 साल की महिला की शादी को तीन साल हो चुके थे, लेकिन अब तक कोई संतान नहीं हुई। इसी चिंता में उसने अपनी ननद से सलाह ली। ननद ने बताया कि मुनियाखेड़ा गांव का भगत चंद्रपाल “झाड़-फूंक से औलाद का सुख दिलाता है”, उसी की बातों में आकर महिला बीते 5 जुलाई को पहली बार तांत्रिक से मिली। पहली बार झाड़-फूंक के बाद भगत ने महिला को कहा, “12 जुलाई को दोबारा आना, काम पूरा कर दूंगा।” महिला अपने पति और ननद के साथ दोबारा मंदिर पहुंची। तांत्रिक ने कहा, “खेत में विशेष पूजा करनी होगी। लड्डू गाड़ने और नींबू काटने से बाधा दूर होगी।” फिर ननद को सामान लाने भेज दिया, पति मंदिर के बाहर रहा और महिला को अकेले खेत में ले जाकर दुष्कर्म कर डाला। करीब डेढ़ घंटे बाद जब पीड़िता लौटकर पति और ननद से मिली तो फूट-फूट कर सबकुछ बताया। महिला ने यह भी कहा कि छह साल पहले ननद ने भी इसी भगत से झाड़-फूंक कराई थी और उसके बाद वो मां बनी, तभी से पूरा परिवार उस भगत पर आंख मूंदकर भरोसा करता था। पुलिस सूत्रों ने मीडिया को बताया कि शुरुआत में छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज हुआ था, लेकिन जांच और मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होते ही दुष्कर्म संबंधित केस की धारा जोड़ दी गई। संदेही गुनहगार चंद्रपाल सिंह को रविवार सुबह मंदिर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह सनसनीखेज वारदात यूपी के फिरोजाबाद के नारखी गांव से सटे मुनियाखेड़ा में हुई।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...