spot_img

छठी शादी करने चला था तांत्रिक बाबा, पांचवीं पत्नी ने मंसूबे पर फेरा पानी, पुलिस ने…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : किसी-किसी के लिए शादी मर्यादा का नहीं, बल्कि मस्‍ती का साधन होता है। यह पति-पत्‍नी के रिश्‍ते की पवित्र बुनियाद को धराशायी करती है। ऐसा ही एक मामला उत्‍तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है। यहां एक आठवीं पास तांत्रिक बाबा अनुज चेतन ने पांच शादियां की। छठी शादी की तैयारी कर रहा था। उसकी इस तमन्ना पर पांचवीं पत्नी ने पानी फेर दिया। पुलिस ने तांत्रिक को उसके घर से दबोच लिया।

Read More : Save The Saviour, IMA protest @Ranchi,

दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या करने की कोशिश

मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी अनुज चेतन कठेरिया की शादी श्याम नगर निवासी युवती से वर्ष 2019 में हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी के बाद से ही अनुज ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। शादी के बाद पता चला कि अनुज पहले चार शादी कर चुका है। इसका विरोध करने पर उसने दुष्कर्म के बाद हत्या करने की कोशिश भी की। पीड़िता ने बीते वर्ष चकेरी थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। फिर भी अनुज गिरफ्तार नहीं हो सका। इधर, पता चला कि वह किदवईनगर में रह रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को उसे पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक,  शाहजहांपुर के निगोही में मंदिर है। जहां उसने बंजारे बाबा कल्याण सेवा ट्रस्ट बनाया था और तंत्र मंत्र कर लोगों को जाल में फंसा आर्थिक लाभ लेता था।

Read More :Simdega : डायवर्सन में फंसा ट्रक, 3 घंटे परेशान रहे लोग

छठी शादी के लिए शादी डॉट कॉम पर लकी पांडेय के नाम से प्रोफाइल

आरोपित अनुज ने छठी शादी के लिए शादी डॉट कॉम में अपनी प्रोफाइल लकी पांडेय के नाम से बना रखी थी। जांच में पता चला कि वो करीब 32 युवतियों से इंग्लिश में चैट करता था। आठवीं तक पढ़ा अनुज लोगों को बीएससी पास बताता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी अनुज के खिलाफ वर्ष 2016 में शाहजहांपुर में उसके छोटे भाई की पत्नी से रेप का भी मामला दर्ज है।

Read More :पहले बेटे को चौथे तल्ले से फेंका, फिर खुद भी लगा दी छलांग

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...