spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कर्नाटक के नये CM की हुई ताजपोशी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी.के. शिवकुमार ने बुधवार को कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बेंगलुरु स्थित लोक भवन के ‘ग्लास हाउस’ में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं जी परमेश्वर ने डिप्टी CM के तौर पर शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सिद्धारमैया युग के बाद शिवकुमार की ताजपोशी

कर्नाटक की राजनीति में पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं और सियासी खींचतान का अंत आखिरकार शिवकुमार के शपथ ग्रहण के साथ हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शिवकुमार को नेता चुना गया था। 30 मई को आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी। बताया गया कि सिद्धारमैया ने ही उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिली।

मंत्रिपरिषद का भी विस्तार

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा मंत्रिमंडल विस्तार के तहत 12 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया का नाम भी शामिल है।

इन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली

  • के.एच. मुनियप्पा
  • के.जे. जॉर्ज
  • एम.बी. पाटिल
  • रामलिंगा रेड्डी
  • सतीश जारकीहोली
  • कृष्णा बायरे गौड़ा
  • प्रियांक खरगे
  • यू.टी. खादर
  • ईश्वर खंड्रे
  • यतींद्र सिद्धारमैया
  • बिरथी सुरेश
  • डॉ. शरण प्रकाश पाटिल

इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…

इसे भी पढ़ें : डूब गये एक ही परिवार के 5 बच्चे, मौ’त…

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी अब इस जेल में होगी शिफ्ट…

इसे भी पढ़ें : घुटनों के बल बैठा आर्मी ऑफिसर, वीडियो हुआ वायरल…

इसे भी पढ़ें : खान सर कोचिंग पर ह’मला, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 हिरासत में…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...