घर पर छोड़ा था Suicide नोट, फिर इस तरह मिला युवक….

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

जमशेदपुर : घर पर छोड़ दिया था Suicide नोट और पिछले गुरुवार से था लापता। आज खरकई नदी से मिला उसका शव। मृतक की पहचान संजय चुटेल के रूप में हुई। वह कदमा थाना के रामनगर का रहने वाला था। उसकी उम्र 32 साल की थी। वह जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। उसकी पत्नी का नाम सुधा है। उसकी मौत की खबर पाकर उसका रो-रोकर बुरा हाल है।

Suicide नोट की जांच होगी, लोगों ने शव को देखा

नदी के पास रहने वाले लोगों ने आज सुबह उसकी लाश को तैरते हुए देखा। फिर इसकी खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसके शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान उसके फुफेरे भाई ने की। पुलिस सुसाइड नोट की भी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : हार्डकोर महाराजा प्रमाणिक चढ़ सकता है पुलिस के हत्थे, DGP पहुंचे चाईबासा

पत्नी ने सीनियर अधिकारी पर लगाया आरोप

संजय की पत्नी ने उसके सीनियर अधिकारी पर आरोप लगाया कि वह काम के सिलसिले में उन्हें परेशान करते थे। संजय इसलिए परेशान रहता था। उसे काम से भी निकाल दिया गया था। इस कारण वह बहुत परेशान रहता था। पत्नी ने थाने में उक्त अधिकारी सौरभ के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : राजधानी के दो बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर आईटी ने मारा छापा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

अजय राय बोले, ट्रांसफर के बाद भी ‘पुराना असर’ कायम…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष...