spot_img

दावोस में झारखंड की बेटियों की बुलंद आवाज, दुनिया ने सुना…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : दावोस के वैश्विक मंच पर जब झारखंड बोला, तो उसकी आवाज महिलाओं की ताकत से गूंजी। झारखंड विधानसभा की सदस्य और महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना मुर्मू सोरेन ने विश्व आर्थिक मंच (WEF) में झारखंड का महिला-केंद्रित विकास विजन दुनिया के सामने रखा। यह मंच था “महिला उद्यमिता: विकास को गति देना और एक सतत अर्थव्यवस्था का निर्माण”, जहां झारखंड पवेलियन में आयोजित उच्चस्तरीय पैनल चर्चा ने सबका ध्यान खींचा। यह आयोजन ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (BRICS CCI) के महिला अधिकारिता वर्टिकल के सहयोग से हुआ, जिसमें महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को समावेशी और टिकाऊ विकास की कुंजी बताया गया।

स्थानीय मूल्यों से वैश्विक सोच तक

अपने संबोधन में कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि झारखंड का विकास मॉडल आदिवासी और स्वदेशी लोकाचार से उपजा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि झारखंड में जल, जंगल और जमीन केवल संसाधन नहीं, हमारी जिम्मेदारी हैं। हमारा रिश्ता दोहन का नहीं, संरक्षण का है।  उन्होंने आदिवासी और ग्रामीण महिलाओं के उस अदृश्य श्रम को रेखांकित किया, जो पीढ़ियों से परिवार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को संभालता आया है। देखभाल, सामुदायिक श्रम और पारिवारिक जिम्मेदारियों को उन्होंने समाज और अर्थव्यवस्था की नींव बताया, जिसे अब पहचान और सम्मान मिलना चाहिये। कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि झारखंड की नीतियां केवल कल्याण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि महिलाओं की गरिमा, आत्मनिर्भरता और निर्णय लेने की शक्ति को मजबूत करने पर केंद्रित हैं। खासकर गृहिणियों और अनौपचारिक क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है, वे महिलाएं, जो अक्सर मुख्यधारा की चर्चा से बाहर रह जाती हैं। “जड़ों को सींचने” के रूपक के साथ उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को संसाधन, भरोसा और सहयोग मिलता है, तो विकास केवल तेज नहीं, बल्कि न्यायसंगत और स्थायी होता है। उन्होंने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तहत चल रहे महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) की सराहना की। स्थानीय उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण और छोटे उद्यमों के जरिए ये समूह महिलाओं में नेतृत्व और आत्मनिर्भरता पैदा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री का विजन, लोगों के नाम

कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड का शासन मॉडल संसाधनों से ऊपर लोगों को, और आंकड़ों से ऊपर जीवन की गुणवत्ता को प्राथमिकता देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि जब महिलायें शारीरिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, तो वे झारखंड ही नहीं, पूरे देश के सतत विकास की रीढ़ बनेंगी। अंत में उन्होंने वैश्विक भागीदारों को झारखंड आने का आमंत्रण दिया। महिला नेतृत्व वाले इस सामुदायिक विकास मॉडल को करीब से देखने और उसका हिस्सा बनने के लिये।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...