Dumka : गर्मी की दोपहर में जब गांव के खेतों से पसीना बहता है और पथरीली पहाड़ियों पर केवल हवा चलती है, ठीक उसी वक्त झाड़ियों के पीछे कुछ युवा “ईजी मनी” के सपने बुन रहे थे, मोबाइल की स्क्रीन पर झूठ का जाल बुनते, मासूमों के विश्वास को चुराते। वरुण, संजय, विनय, कुंदन और पप्पू इन पांचों की उम्र महज़ 20 से 22 साल। चेहरे पर मासूमियत, लेकिन मोबाइल में साइबर ठगी का गूढ़ संसार। गांव की गरीबी से भागने की कोशिश में ये युवक चल पड़े थे एक ऐसे रास्ते पर, जहां दोबारा लौटने की गुंजाइश कम होती है। इन्हें कोई चिट्ठी नहीं लिखता था, ये खुद लोगों के फोन में दस्तक देते थे। कभी लॉटरी मिली है, तो कभी लोन पास हो गया है और जब सामने वाला विश्वास कर लेता, तब उनकी जेबें खाली हो जातीं। पुलिस ने जब पहाड़ी पर छापा मारा, तो झाड़ियों के पीछे से निकले 11 स्मार्टफोन, 23 सिम, 8 एटीएम कार्ड और एक बाइक, जैसे ये कोई तकनीकी चौकी बना बैठे हों। दुमका के SP पीतांबर सिंह खेरवार की निगरानी में जब इनसे पूछताछ हुई, तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं – ये गूगल पर कस्टमर केयर सर्च करने वाले लोगों को फंसाते थे, खुद का नंबर डालकर मदद के बहाने पैसा उड़ाते थे। इस गिरोह का सबसे शातिर पप्पू पहले भी जेल जा चुका है। मगर शायद सुधार की कोई रेखा उसके मन में नहीं बनी। उसने अपने दोस्तों को भी इस दलदल में घसीट लिया। SP ने सीधी और साफ अपील की है कि कोई आपको यूं ही इनाम या पैसा नहीं देता। लालच मत पालिये। जागरूक बनिये।
दुमका की पहाड़ी से निकली ईजी मनी की कहानी
Date:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…
Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...
मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें
Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...
रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…
Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...
एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…
Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...
मंदिर वाले कमरे में खाना खाना सही है या नहीं, वास्तु क्या कहते हैं… जानें
Kohramlive : भारतीय घरों में मंदिर सिर्फ पूजा का...











