Kohramlive : दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान दित्वा लगातार उत्तर दिशा में बढ़ रहा है। पिछले छह घंटों में यह करीब 5 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ा और बीती रात साढ़े 11 बजे के आसपास उत्तर श्रीलंका–तमिलनाडु तट के बेहद नजदीक केंद्रित रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों तक यह तूफान उत्तर तमिलनाडु–पुदुचेरी तट के समानांतर चलता रहेगा। अनुमान है कि 30 नवंबर की सुबह और शाम तक यह तट से करीब 50 किमी और बाद में मात्र 25 किमी की दूरी पर होगा। इस बीच तूफान से पहले चेन्नई के मरीना बीच का एक वीडियो सामने आया है, जिसे ANI ने जारी किया। वीडियो में समुद्र में उफान और तेज हवायें साफ दिख रही हैं, यह संकेत है कि दित्वा का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है और आज तट से टकराव की संभावना है।
तूफान की गंभीरता को देखते हुये पुडुचेरी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने एहतियातन शनिवार को होने वाली सभी परीक्षायें स्थगित कर दी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कक्षाओं में भी छुट्टी घोषित कर दी है। तटरक्षक बल से मिले अलर्ट को देखते हुये यह फैसला लिया गया है। नई परीक्षा तिथियां जल्द घोषित की जायेंगी। फिलहाल तमिलनाडु और पुदुचेरी तटीय इलाकों में हाई अलर्ट है, लोगों को मौसम विभाग की ताजा सलाहों का पालन करने की अपील की गई है।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu | Strong winds and rough sea conditions witnessed in the capital city as the effect of #CycloneDitwah intensifies. Visuals from Marina Beach.
As per IMD, the cyclone is to make landfall today pic.twitter.com/fvOd1By8g1
— ANI (@ANI) November 30, 2025






