गढ़वा में ​कानून का डंडा अपराधियों पर भारी रहा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : बीता साल गढ़वा के लिये डर का नहीं, दबंग कानून-व्यवस्था का साल रहा। 2025 में जिले की फिजा बदली, गलियों में सुकून बढ़ा और अपराधियों की पेशानी पर पसीना। गढ़वा के SP अमन कुमार की अगुवाई में गढ़वा पुलिस ने अपराध पर लगाम कसी, वहीं, कांड निष्पादन में ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि आंकड़े खुद कहानी कहने लगे। बीते साल कुल कांड 2640 दर्ज किये गये। वहीं, कुल कांड 3077 निष्पादित किये गये। केस डिस्पोजल रेट 16.5% की ऐतिहासिक बढ़ोतरी रही। बीते साल गंभीर अपराधों में गिरावट आई। हत्या, सड़क लूट एवं वाहन चोरी में करीब 50 % की कमी रही। वहीं, करीब ₹1.31 करोड़ मूल्य की शराब जब्ती की गई। मेराल थाना क्षेत्र में ट्रक से 9648 लीटर विदेशी शराब बरामद किये गये। 13 किलो से अधिक गांजा/अफीम मिले, लगभग 12 तस्कर जेल भेज गये। 27 देसी पिस्तौल, 33 गोलियां, 36 ग्रेनेड बरामद किये गये। साल भर में 1570 अपराधी दबोचे गये। सड़क सुरक्षा में दुर्घटनाओं में 11% कमी आई। नियम तोड़ने वालों पर 6226 चालान का काटा गया। 17 नक्सली गिरफ्तार किये गये। 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा अपनाई। 16 साइबर अपराधी पकड़े गये। 10 बाल विवाह रोके गये। 5 बाल श्रमिक मुक्त कराये गये। डायल-112 को अलर्ट मोड में लाया गया। घंटों का काम, मिनटों में हुआ। साल 2024 में  रिस्पॉन्स टाइम 3 घंटे 17 मिनट था, वहीं, साल 2025 रिस्पॉन्स टाइम 13 मिनट 52 सेकंड रहा। दहेज हत्या एवं यौन शोषण की घटनाओं में कमी आई। SP अमन कुमार ने कहा कि  “नियमित पेट्रोलिंग और सतत समीक्षा से यह सफलता मिली है। अपराधियों की सूचना समाज के पास होती है। जनता के सहयोग से ही गढ़वा अपराधमुक्त बनेगा।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजधानी के इस इलाके में आ’ग का तांडव…

Ranchi : राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित...

9 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर…

Gaya : गया में SSP कार्यालय की ओर से...

रात के सन्नाटे में कर डाला भयानक कांड…

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर प्रखंड की गुलकेड़ा...

मानसून का हुआ आगमन, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट…

Kohramlive : भीषण गर्मी से जूझ रहे देशवासियों के...