spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में SIR की आहट, घर-घर दस्तावेजों की दस्तक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की सियासत में अब मतदाता सूची को लेकर नई हलचल तेज होने वाली है। निर्वाचन आयोग ने संकेत दे दिया है कि अप्रैल से राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। अधिसूचना जारी होते ही प्रशासनिक महकमे में तैयारियां तेज हो गई हैं। बीते कई महीनों से वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर वर्तमान सूची की मैपिंग का काम चल रहा था। BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) घर-घर जाकर मतदाताओं का पूरा ब्यौरा जुटा रहे हैं। हर परिवार का ‘फैमिली ट्री’ तैयार किया जा रहा है, ताकि एक भी नाम छूटे नहीं और कोई फर्जी नाम जुड़ न पाये। विशेष गहन पुनरीक्षण के समय सभी पात्र मतदाताओं को जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। आवेदन में खुद और माता-पिता दोनों के लिये अलग-अलग स्व-प्रमाणित कागजात देना अनिवार्य होगा। इनमें नागरिकता, पहचान, निवास और निर्वाचन से जुड़े प्रमाण शामिल रहेंगे। आयोग ने 13 प्रकार के दस्तावेजों की सूची जारी की है, जिसे केवल मार्गदर्शक बताया गया है। मतदाताओं को जोड़ने के लिए गांवों और शहरों में शिविर लगाये गये। इन शिविरों में दस्तावेज अपडेट, प्रमाण पत्र बनवाने और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कई जगहों पर BLO ने चौपाल और मोहल्ला बैठकों के जरिये लोगों को समझाया,“नाम सही, तो वोट सही।” दस्तावेजों की सूची में स्पष्ट किया गया है कि आधार कार्ड अपने आप में नागरिकता का प्रमाण नहीं है। हालांकि, इसे सहायक दस्तावेज के रूप में उपयोग किया जा सकता है। निर्वाचन आयोग ने अपील की है कि मतदाता पहचान पत्र, निवास प्रमाण और अन्य जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...