Ranchi : WPC नेशनल इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में झारखंड की मिट्टी से निकले खिलाड़ी हर्ष आनंद ने इस नेशनल चैंपियनशिप में दोहरी भूमिका निभाई। खिलाड़ी के रूप में उन्होंने खुद मेडल जीते, वहीं, कोच बनकर 13 खिलाड़ियों को भी चमका दिया। उनका सक्सेस रेट 99% रहा, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। एक गोल्ड मेडल एवं दो सिल्वर मेडल झटक झारखंड का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया। इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिये उनका चयन हुआ, लेकिन कंधे और पीठ की गंभीर चोट ने रास्ता रोक लिया। ऊपर से आर्थिक तंगी, ऐसे वक्त में पिता अशोक कुमार गुप्ता उनके सबसे बड़े संबल बनकर खड़े रहे। फिर बेंगलुरु में एशियन पावरलिफ्टिंग में दो गोल्ड जीतकर हर्ष ने दुनिया को बता दिया, “जिनके इरादे मजबूत हों, उन्हें दर्द भी नहीं रोक सकता!” हैदराबाद की कंपनी MediaMint में सफल आईटी करियर बनाने वाले हर्ष आनंद एक बार फिर से पावरलिफ्टिंग में लौट आये। WPC इंडिया के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने उनकी नेतृत्व क्षमता को पहचानते हुये उन्हें झारखंड पावरलिफ्टिंग का महासचिव नियुक्त किया। इसके बाद गिरिडीह में पहला स्टेट गेम, 2025 में कोडरमा में चैंपियनशिप, 2026 में बोकारो में “बनांचल क्लासिक” का सफल आयोजन हुआ। अब हर्ष सिर्फ खिलाड़ी नहीं, पूरे राज्य की खेल संस्कृति को दिशा देने वाले लीडर बन चुके हैं। हर्ष आनंद कहते हैं, “मेरी हर जीत में मेरे पिता, परिवार और दोस्तों का आशीर्वाद है।” झारखंड के खेल प्रेमियों ने भी उन्हें दिल से बधाई दी है।
लोहे से खेलता झारखंड का बेटा, आर्थिक तंगी से लड़कर बना चैंपियन…
Date:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें
Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...
JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…
Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...
अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…
Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...
बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...
अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…
Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...







