Gumla : गुमला के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के जीलपीदह गांव में प्रकाश असुर ने नशे में अपने मां-बाप को कुल्हाड़ी से काट डाला। वहीं, पत्नी और बेटे पर भी कातिलाना हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद नशेड़ी बेटा फरार हो गया। प्रकाश की पत्नी राजमुनि असुर ने मीडिया और पुलिस को बताया कि “मेरा बेटा गाड़ी से खेल रहा था, तो प्रकाश ने जलती लकड़ी से मारना शुरू कर दिया। मैंने विरोध किया, तो मेरे सिर पर हथौड़े से हमला किया। जब वह कुल्हाड़ी खोजने लगा, तब मैं जान बचाकर भागी। घर लौटकर दिखा खून ही खून। राजमुनि ने कहा कि जब वो वापस लौटी, तो “सास-ससुर खून से लथपथ पड़े थे और मेरा पति फरार हो चुका था।” घटना की सूचना मिलते ही गांववालों और मृतक के बड़े बेटे ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची बिशुनपुर पुलिस जांच में जुटी है। जख्मी पत्नी फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। उनके सिर में चोट है। थानेदार राकेश कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। SDPO सुरेश प्रसाद यादव बोले, लगता है नशे की हालत में घटना हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है। बहुत जल्द पकड़ लिया जायेगा।
शैतान बन गया बेटा, मां-बाप को का’ट डाला, जानें कसूर…
Date:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…
Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...
सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!
Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...
डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…
Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...
प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…
Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...
मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…
Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...



