Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची में एक बड़ी वारदात होने से टल गई। रातों-रात लखपति बनने की चाह और जमीन-जायदाद के लालच में एक पूर्व फौजी जितवा कच्छप की हत्या कर देने की पूरी प्लानिंग बना ली गई। यहां तक की शूटर तक हायर कर लिये गये। शूटर से 3 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। बतौर एडवांस के तौर पर शूटर को 50 हजार रुपये तक दे दिया गया। हत्या करने की तारीख और प्लानिंग तय हो गई। खुदा का शुक्र यह है कि घटना को अंजाम देने वाली तारीख को शूटर और उसके साथी ज्यादा दारू पी गये। नतीजा तारीख टल गयी और बात पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये इस कांड में शामिल छह बदमाशों को अरेस्ट कर लिया। हत्या करवाने के सूत्रधार रतन उरांव और गोवर्धन महतो और उसके साथी भी दबोच लिये गये।
गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस के सामने सारे राज उगल दिये। हत्या करवाने की साजिश रचने वाले रतन उरांव और पूर्व फौजी जितवा कच्छप में 6 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। फौजी की जमीन के गलत तरीके से दस्तावेज तैयार कर रतन उसे बेचने की फिराक में था। तब फौजी कोर्ट में चला गया। नतीजा, परमिशन रद्द हो गयी। तब गुस्से में रतन उरांव पूर्व फौजी जितवा का मर्डर करवाने के फिराक में जुट गया, ताकि वह उसकी जमीन पर कब्जा कर सके। जांच से खुलासा हुआ कि रतन खूंटी क्षेत्र में एक जगह पर टेंट का काम किया था। वहीं उसकी मुलाकात गोवर्धन उरांव नामक एक दागी से हुई। रतन ने उसे जितवा की हत्या करने की सुपारी दे दी। 3 लाख रुपये में मर्डर करने की डील फाइनल हो गई। बीते 25 दिसम्बर को पूर्व फौजी जितवा की हत्या करने की पूरी प्लानिंग कर ली गई। ज्यादा दारू पी लेने के चलते मामला कल पर अटक गया। इस बात की जानकारी पुलिस को मिल गई। इल्जाम है कि पूर्व फौजी जितवा कच्छप को धमकी दी गई थी कि 20 लाख रुपया या फिर अपनी जमीन रजिस्ट्री कर दो, वर्ना पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। पुलिस ने छापामारी कर सभी को दबोच लिया। इनके नाम रतन उरांव, गोवर्धन महतो, अमर मुंडा, मधव महतो, मुन्ना उरांव एवं बिंदेश्वर सिंह बताये गये। छापेमारी दल में DSP अमर कुमार पांडेय, हटिया DSP प्रमोद कुमार मिश्रा, नामकुम के थानेदार ब्रह्मदेव प्रसाद, खरसीदाग ओपी प्रभारी भवेश कुमार, तुपुदाना के थानेदार दुलाल महतो एवं सत्येन्द्र कुमार शामिल थे।
इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पंचतत्व में विलीन हुये पूर्व PM, किसने दी मुखाग्नि… जानें
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार








