Ramgarh : रामगढ़ के शिवाजी रोड स्थित द वेब्स रेस्टूरेंट के मालिक संजीव कुमार चड्डा के घर के अंदर अलमीरा तोड़ने वाला स्टॉफ आकाश धनक धरा गया। गठित SIT ने आकाश को मध्य प्रदेश के सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के मछरिआई गांव (संत कबीर वार्ड नं0-37) से पकड़ा। स्टॉफ आकाश घर में चुपके से घुस अलमीरा तोड़ 20 लाख रुपये कैश और सोने, चांदी और हीरे के कीमती जेवर चुरा ले भागा था। गिरफ्तार आकाश धनक की निशानदेही पर 14 लाख 31 हजार 120 रुपये और जेवर बरामद कर लिये। ट्रांजिट रिमांड पर उसे मध्य प्रदेश से रामगढ़ लाया गया। रामगढ़ के पुलिस कप्तान अजय कुमार ने इस कांड को बेहद गंभीरता से लिया था, रिजल्ट सामने है। गुजरे 48 घंटे के अंदर चोरी के सामान के साथ चोर को धर लिया गया। इस संबंध में रामगढ़ थाने में 30 नवम्बर को केस दर्ज किया गया था।
रामगढ़ के SDPO परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था। गठित SIT टेक्निकल सेल और CCTV फुटेज की मदद से भागे चोर आकाश धनक तक पहुंच गई। CCTV में यह साफ देखा गया कि आकाश मास्क पहने दूसरे घर के छत के सहारे अपने मालिक संजीव कुमार चड्डा के घर के अंदर घुसा था। चोरी करने के बाद जिस रास्ते आया, उसी रास्ते से भाग गया। उसका लोकेशन मध्य प्रदेश के सागर शहर में मिला। इसके बाद SIT सागर शहर पहुंची और उसके घर में रेड कर आकाश को दबोच लिया। इस कांड को सुलझाने में SDPO परमेश्वर प्रसाद, रामगढ़ के थानेदार कृष्णा कुमार, सब इंस्पेक्टर सुमंत कुमार राय, उपेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, मंजेश कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, ASI सुजीत कुमार सिंह, सिपाही रवि शंकर कुमार, बसंत यादव एवं अर्जुन पासवान की सराहनीय भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें :घर में घुसकर सोई अवस्था में मा’र दी गो’ली
इसे भी पढ़ें :पलामू बालिक गृह में महापा’प, दो अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें :खूंटी और चाईबासा पर हुकूमत करने वाले का एन’काउंटर
इसे भी पढ़ें :यूं चलते-चलते आ गई मौ’त, रोड में बवाल…
इसे भी पढ़ें :अगले तीन रोज में झारखंड मंत्रिमंडल का गठन, चौंकायेंगे ये चेहरे…






