spot_img
spot_img
spot_img

इस सब्जी में छिपा है जवां रहने का राज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: आज कल हर कोई स्वस्थ और जवां दिखना चाहता हैं। आपने बाजार में अक्सर नारंगी, हरे और सफेद रंग के कद्दू बिकते देखें होंगे। क्या आपको पता है कि पूरे विश्व में कद्दू की 150 से ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं।  कद्दू कई प्रकार के विटामिन और मिनरल से भरपूर है जो आंखों से लेकर दिल की सेहत का ख्याल रखता है।  ये हड्डियों को मजबूत बनाता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

जवां रहने का राज

फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्त्रोत होने की वजह से कद्दू आपकी स्किन का ख्याल रखता है।  इसमें पाए जाने वाले मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, और मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। कद्दू में बीटा कैरोटीन भी होता है जो काफी ताकतवर एंटीऑक्सिडेंट है जो त्वचा को जवां

बनाए रखने में मदद करता है।

कद्दू है गजब का इम्युनिटी बूस्टर

विटामिन ए के अलावा कद्दू विटामिन सी का भी अच्छा स्रोत है जो आपकी इम्युनिटी को लंबे समय तक बेहतर बनाकर रखता है।  विटामिन सी न्यूट्रोफिल के अच्छी तरह काम करने के लिए जरूरी होता है।  न्यूट्रोफिल एक प्रकार की प्रतिरक्षा कोशिका है जो विभिन्न प्रकार के हानिकारक बैक्टीरिया से हमारे शरीर को दूर करने का काम करती है।  ज्यादा से ज्यादा कद्दू के सेवन से आप आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर सकता है।

कद्दू शरीर को बनाता है फ्लेक्सिबल

केला केवल पोटेशियम से भरपूर फल नहीं हैं।  कद्दू भी इस खनिज का एक बड़ा स्रोत है।  एक वयस्क पुरुष को रोजाना 3। 400 ग्राम और महिला को 2,400 ग्राम पोटैशियम की जरूरत होती है और आधा कप पके हुए कद्दू से आपको लगभग 250 मिलीग्राम पोटैशियम मिल सकता है।  ये शरीर के लिए बहुत आवश्यक है और ये आपके पूरे शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी के लिए भी जरूरी है।

वजन कम करने वाले खूब खाएं कद्दू

अगर आप हेल्दी डाइट खाते हुए अपना वजन कम करने की सोच रहे हैं तो कद्दू इसमें आपकी मदद कर सकता है।  वजन घटाने के लिए कद्दू फायदेमंद है क्योंकि इसमें काफी हद तक पानी होता है इसलिए इसमें कई पोषक तत्व होते हैं लेकिन कैलोरी कम होती हैं।

 कद्दू कोलेस्ट्रॉल करता है कम

कद्दू में फाइबर भारी मात्रा में होता है जिसे खाने के बाद आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती।  आपका पेट फुल रहता है और आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल भी जमा नहीं होने देता।  इसके अलावा ये आपके आंत की सेहत का ख्याल रखता है और साथ ही शरीर में ब्ल्ड शुगर बढ़ने नहीं देता।

इसे भी पढ़ें :खूबसूरत मॉडल की पैंट की जेब में हाथ डाली पुलिस तो…

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती...

उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…

Kohramlive : भारत में लाखों लोगों की सुबह की...

चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…

Kohramlive : सुबह की चाय हो, मिठाई हो या...