spot_img

हाफ पैंट से खुलेगा जलाये गये जवान लड़के का राज, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GUMLA : एक जवान लड़के की अधजली लाश मिलने के बाद गुमला में सनसनी फैल गई। इस लड़के को जिंदा जलाया गया और फिर मार कर जलाया गया, इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। खबर लिखे जाने तक मारे गये युवक की लाश की पहचान भी नहीं हो पाई थी। लाश की पहचान हो सके, इसके लिये कई लोगों को डेड बॉडी दिखाई गई, पर किसी ने पहचान नहीं की। युवक के बदन पर हाफ पैंट देख यह आशंका जताई जा रही है कि मारा गया युवक गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र का ही रहनेवाला होगा। बाहर का होता तो शायद हाफ पैंट में नहीं होता। उसके बदन का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से जला दिया गया, वहीं कमर से नीचे का हिस्सा अधजला है। उसे बड़ी क्रूरता से मारा गया है। युवक की पहचान होने के बाद ही चौंखाने वाले मामले का खुलासा हो सकता है।

यह अधजली डेड बॉडी गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के परसा गढ़ा इलाके में मिली। घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंचे घाघरा के थानेदार अमित चौधरी ने आशंका जताई है कि साक्ष्य और सबूत मिटाने के इरादे से ही युवक को जला दिया गया, ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके। पुलिस कई बिंदु पर तहकीकात कर रही है। गुमला और आसपास के जिलों से लापता हुये युवकों के बारे में जानकारी भी जुटाई जा रही है।

घटना को लेकर बताया गया कि आज गांव की कुछ महिलायें आज घास काटने और मवेशी चराने के ख्याल से बाहर निकली थी। सुनसान जगह पर कुछ महिलायें की नजर अधजली डेड बॉडी पर पड़ी। इसके बाद पूरे इलाके में शोर मच गया। तरह-तरह की चर्चा गांव में होने लगी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

इसे भी पढ़ें : बगडू हिल से लौट रहे थे तीन युवक, रास्ते में मचा कोहराम

इसे भी पढ़ें :यात्रियों से भरी बस में विस्फोट, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें :विधायक को बीच रोड पर घेरने की कोशिश, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :चमकता रहे सुहाग का सिन्दूर

इसे भी पढ़ें :झारखंड के 4 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर और पोस्टिंग

इसे भी पढ़ें :रोकने-टोकने और धरने वाला कोई नहीं… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...