कार में चिप प्लांट कर लूटा था 5 करोड़, SP क्या कर गये… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : गुजरात के पाटन के सांतलपुर में रहनेवाले मयूर सिंह जडेजा से 5 करोड़ रुपये लूटने में मोस्ट वांटेड खिरोधर साव ऊर्फ गुलाब साव को गिरिडीह पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। उसके पास से लूट के 77 लाख रुपये मिले। वह हजारीबाग के बरही का रहनेवाला है। गुलाब के साथ उसके एक गुर्गे मुन्ना दास को भी धरा गया है। वह भी बरही का ही रहनेवाला है। इसी साल 21 जून की रात क्रेटा गाड़ी पर सवार मयूर सिंह जडेजा को बंधक बना उनसे 5 करोड़ रुपये लूट लिये गये थे। यह रुपये क्रेटा गाड़ी के अंदर बने एक बॉक्स में रखे हुये थे। इस बात का खुलासा आज गिरिडीह के पुलिस कप्तान दीपक शर्मा ने किया। उन्होंने खुलासा किया कि इस कांड में शामिल अपराधियों को इस बात की जानकारी पहले ही मिल गई थी कि पटना के डीवाई कंपनी इसी क्रेटा कार से मोटी रकम इधर-उधर ले जाया करता है। एक रोज मौका पाकर अपराधियों ने कार में चिप प्लांट किया था। GPS के माध्यम से कार पर निगरानी रखी जा रही थी। डीवाई कंपनी की पांच करोड़ की राशि लोड होने और पटना से कोलकाता जाने की सूचना गिरोह को पटना से ही मिली थी।

पुलिस कप्तान दीपक शर्मा ने बताया कि इस सनसनीखेज कांड में शामिल धनबाद के राजेश सिंह, मो करीम अंसारी, विनोद विश्वकर्मा, शहजाद आलम, हजारीबाग के बरही थाना इलाके के धमना निवासी रंजीत कुमार और चतरा के इटखोरी थाना क्षेत्र के कोनी गांव का अजीत कुमार सिंह पहले ही पकड़ा जा चुका है। इनके पास से लूट की 3 करोड़ 24 लाख रुपये बरामद किया गया था। पकड़े गये इन्हीं लोगों से गिरोह सरगना खिरोधर साव के बारे में पता चला था। मास्टरमाइंड गुलाब साव की खोज में गिरिडीह पुलिस दिल्ली, मुंबई, कोलकाता एवं चेन्नई तक गई थी। इस बीच पुलिस कप्तान दीपक शर्मा को पता चला कि फरार गुलाब साव तमिलनाडू के कन्याकुमारी में छुपा है। इस सूचना पर कन्याकुमारी गई गिरिडीह पुलिस ने गुलाब को धर दबोचा।

लूटेरों को दबोचने में एसडीपीओ खोरी महुआ मुकेश कुमार महतो, एसडीपीओ सरिया-बगोदर नौशाद आलम, डीएसपी साइबर क्राइम संदीप सुमन, जमुआ थानेदार बिपिन कुमार, धनवार थानेदार पीकू प्रसाद, एसआई सत्यदीप कुमार, राहुल चौबे, अभिमन्यु पड़िहारी, आरक्षी और हवलदार जोधन महतो, राजेश गोप, पीताम्बर पांडेय, सन्नी कुमार, राजेश कुमार, अखिलेश कुमार भानू, साकेत कुमार, टुनटुन कुमार साहू, नरेश हजाम, नगीना पासवान, आसीन अंसारी, राधेश्याम लकड़ा, बसंत सिंह सरदार, मंगरा उरांव, मुकेश भगत, मो नसीम, नेहाल अख्तर की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें : अवधेश को गोली मरवाने वाला उसका जिगरी, क्या बोल गये SSP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : डेंगू से बचने का केवल एक फॉर्मूला, बता गये मशहूर डॉ भदानी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट का नया इम्पोरियम… देखें

Ranchi : झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और कारीगरों...

खुद को कुंवारा बताकर बनाया संबंध, दुखी युवती क्या बोली… जानें

Gumla : गुमला में प्रेम संबंध, धोखा और शोषण...

सोशल मीडिया पोस्ट से मिला सुराग, धरा गये 7 बदमाश…

Latehar : लातेहार के मनिका और बारियातू थाना क्षेत्रों...

छलिया प्रेमी का क्या हुआ हाल… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में...