Sahibganj : बीते 19 मई की सुबह बोआरीजोर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। साहिबगंज के मिर्जाचौकी गांव के ग्राम प्रधान, तालु मुर्मू की नृशंस हत्या का समाचार से लोग स्तब्ध थे। गला दबाकर की गई इस हत्या ने परिवार और पूरे समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया। मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर बोआरीजोर थाना ने तुरंत मामला दर्ज किया। यह हत्या सिर्फ एक आम अपराध नहीं, बल्कि जमीन के विवाद में ली गई जान थी। सूचना मिलते ही साहिबगगंज पुलिस कप्तान ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम अपनी टेक्निकल सेल की मदद से हत्या की गुत्थी सुलझा दी। सात संदेही गुनहगारों को अरेस्ट कर लिया। आरोपियों ने अपने जुर्म का कबूल कर लिया, राज उगले कि हत्या के पीछे सुपारी का काला हाथ था। पकड़े गये लोगों के नाम मो0 मोबीन अंसारी, मो0 असलम, मो0 अलताफ, पिन्टु राय, अरविन्द कुमार, सुभाष ठाकुर और लखन मरांडी बताये गये। इनके पासे घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड, और पल्सर मोटरसाइकिल मिली।
कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…
Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...
ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…
Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...
हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...
राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…
Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...












