Kohramlive : इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण आज यानी 18 सितम्बर को लगेगा। इस चंद्र ग्रहण की शुरूआत सुबह 6 बजकर 12 मिनट से होगी। जब चंद्र ग्रहण लगेगा तब भारत में सुबह का समय रहेगा, जिसके चलते भारत में चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा। इस ग्रहण को अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्से में देखा जा सकेगा। इस ग्रहण में चांद पर धूल की एक पट्टी सी नजर आयेगी, जिसे देख पाना मुसीबत होगा। यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। चंदा मामा सामान्य पूर्णिमा की अपेक्षा बड़े नजर आयेंगे। इसके कारण इसे सुपरमून भी कहा जाता है। इसे हार्वेस्ट मून भी कहा जाता जाता है।
ज्योतिष के हवाले से मीडिया में आई खबरों के अनुसार, भारत में चंद्र ग्रहण के समय सूतक काल माना जाता है। लेकिन इस बार चंद्र ग्रहण के दौरान भारत में दिन का समय होगा और इस समय चांद नहीं दिखेगा। यानी भारत में चंद्र ग्रहण नहीं लग रहा है, इसलिए देशभर में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिष का कहना है कि चंद्र ग्रहण समाप्त हो जाने के बाद पानी में गंगा जल डालकर स्नान जरुर करना चाहिये। पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिये। ऐसा करने से चंद्र ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। वहीं, चंद्र ग्रहण के दरम्यान गर्भवती महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिये। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण अशुभ होते हैं। ग्रहण के बाद दान करने से ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। वहीं, मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। सफेद चीजों जैसे चावल, आटा, चीनी, दूध एवं सफेद मिठाई-कपड़े के दान पर जोर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : रुला रहा प्याज, रांची में 8 जगहों पर सस्ता…
इसे भी पढ़ें : मिड डे मील खाकर बीमार हो गये 39 बच्चे
इसे भी पढ़ें : मिर्जापुर में बड़ा हादसा
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : अवैध संबंध के शक में मा’री गई मां-बेटी…
इसे भी पढ़ें : अचानक धधकने लगा पेपर मिल, अंदर थे 50 मजदूर…












