Chouparan(Krishna Paswan) : वो मिट्टी जिसमें शहीदों का लहू मिला हो, जहां मातृभूमि के लिये प्राणों की आहुति दी गई हो जब वही पवित्र रज कलश लेकर यात्रा चौपारण पहुंची तो हर हृदय गर्व से भर उठा। भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा निकाली गई रेजांगला पवित्र रज कलश यात्रा जैसे ही इटखोरी से बरही के रास्ते चौपारण पहुंची, पूरा क्षेत्र देशभक्ति के भाव में डूब गया। बरही विधायक मनोज कुमार यादव, समाजसेवी भुनेश्वर यादव, राजदेव यादव, विकास यादव, रामसेवक यादव सहित सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं से कलश का स्वागत किया। कलश यात्रा में शामिल अनिता यादव (कार्यक्रम प्रभारी, झारखंड), पीतांबर दास यादव (प्रदेश अध्यक्ष), बलवंत यादव (कार्यकारी अध्यक्ष), किरण यादव (राष्ट्रीय संयोजक), मीरा यादव (महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष) को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
“ये केवल मिट्टी नहीं, बलिदान की विरासत है”
विधायक मनोज यादव ने कहा “चीन के विरुद्ध 1962 के युद्ध में अहीर वीरों की वीरता अमर है। ऐसे योद्धाओं के सम्मान में अहीर रेजिमेंट का गठन अब समय की पुकार है। ये रज कलश केवल प्रतीक नहीं, संकल्प है, शहीदों के सम्मान का, एकता के उद्घोष का।” ‘जय यादव’, ‘जय माधव’, ‘भारत माता की जय’ के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। रेजांगला के रणबांकुरों की याद में यात्रा जब बरही के लिये रवाना हुई तो हर आंख श्रद्धा से झुकी और हर दिल में राष्ट्रप्रेम की ज्वाला धधक उठी। यात्रा की झलक में पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव, प्रदीप यादव, शिवकुमार यादव, प्रकाश यादव, रंजीत यादव, दिनेश यादव, उमेश यादव, संजय यादव, राजेश यादव, अभकांत यादव, जग्गू यादव, कपिल यादव, मधु यादव, राजकुमार यादव, चंदन यादव सहित अनेक जननायक शामिल रहे।












