spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लोकतंत्र की जड़ें होंगी और गहरी … जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : लोकतंत्र के सबसे मजबूत स्तंभ, बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) को अब नई धार दी जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा के 373 जमीनी चुनाव पदाधिकारियों का प्रशिक्षण इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) में शुरू किया। उत्तर प्रदेश से 118, मध्य प्रदेश से 130, छत्तीसगढ़ से 96 एवं हरियाणा से 29, यह अब तक का सबसे बड़ा प्रशिक्षण बैच है। पिछले दो महीनों में 3,720 से अधिक क्षेत्रीय अधिकारियों को इसी संस्थान में प्रशिक्षित किया जा चुका है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उद्घाटन भाषण में कहा, “हर BLO और पर्यवेक्षक को RP Act 1950-51, मतदाता सूची नियम 1960 और निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस की पूरी जानकारी होनी चाहिये। यही हमारी लोकतांत्रिक नींव की गारंटी है।” उन्होंने खासतौर पर धारा 24A और 24B का जिक्र करते हुये अधिकारियों को अपील प्रक्रिया से अवगत रहने और मतदाताओं को शिक्षित करने की सलाह दी।

प्रशिक्षण में क्या-क्या?

  • फॉर्म हैंडलिंग से लेकर फील्ड वर्क तक
  • EVM-VVPAT मॉक पोल और तकनीकी ट्रेनिंग
  • IT टूल्स पर हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...