“खौफ बनाने का नतीजा है, अधिकारी का मा’रा जाना”… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के शांत माहौल को झकझोर देने वाली एक बड़ी वारदात ने पूरे राज्य में तहलका मचा दिया। NTPC के वरीय अधिकारी कुमार गौरव की हत्या की गूंज हर ओर सुनाई देने लगी। बोकारो रेंज के IG एस माइकल राज ने खुद हजारीबाग पहुंच पुलिस के आला अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की। पुलिस मुख्यालय भी घटना को लेकर गंभीर हो गया है। बैठक में हर पहलू पर बारीकी से चर्चा की गई। खासकर यह जानने की कोशिश की कि NTPC कर्मियों और अधिकारियों को किस तरह की सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। बैठक के बाद IG ने मीडिया से कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। अपराधी गिरोह से लेकर नक्सली संगठन तक के हाथ होने की संभावना पर भी जांच हो रही है। हालांकि, पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। पुलिस ने दावा किया है कि बहुत जल्द इस कांड का खुलासा कर लिया जायेगा। यहां याद दिला दें कि शनिवार को कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह में सुबह करीब 9.30 बजे कुमार गौरव को गोली मार दी गई। अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मारे गये DGM डिस्पैच कुमार गौरव केरेडारी में अपनी सेवायें दे रहे थे। वह बिहार के नालंदा से पूर्व सांसद रामस्वरूप प्रसाद के सगे भतीजे थे। कुमार गौरव की पिछली पोस्टिंग MP के सिंगरौली में थी। समाजसेवी पिता के इकलौते बेटे होने के नाते उनके जाने का शोक हर ओर है। सुनें क्या बोले अधिकारी

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

40 साल की गौरवगाथा के बाद CDS अनिल चौहान ने ली विदाई, ये बोल गये…

Kohramlive : चार दशक से अधिक समय तक मातृभूमि...

रामगढ़ से दबोचा गया फर्जी सिम गैंग का खिलाड़ी, 44 लाख ठगे…

Ramgarh : मोबाइल की एक घंटी, फर्जी सिम का...

चौपारण थाना परिसर में लगा जनसुनवाई दरबार, बढ़ाई चिंता…

Chouparan(Krishna Paswan) : गांव-देहात में जमीन विवाद और आपसी...

CM हेमंत सोरेन से मिला ओडिशा का प्रतिनिधिमंडल…

Ranchi : झारखंड और ओडिशा के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक...

संगीत की सुरमयी शाम और रेन डांस में झूमे स्कूली बच्चे…

Chouparan(Krishna Paswan) : गर्मी की छुट्टियों के बीच चौपारण...