Delhi : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात जो कुछ हुआ, वह महज एक हादसा नहीं था, यह बदइंतजामी और अफवाहों का खौफनाक नतीजा था। प्लेटफार्म पर भीड़ थी, स्टेशन पर अनिश्चितता थी और ऊपर से एक चूक ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। रेलवे अधिकारी के हवाले से मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, प्लेटफार्म नंबर 14 और 15 के बीच के फुटओवर ब्रिज पर एक मुसाफिर का गिरना इस त्रासदी की वजह बना। वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि असली गड़बड़ी दो एक जैसी नामों वाली ट्रेनों की वजह से हुई। प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनों—प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज स्पेशल के बीच कन्फ्यूजन से यात्री असमंजस में आ गये। प्लेटफार्म 14 पर खड़े यात्री अचानक प्लेटफार्म 16 की ओर दौड़ पड़े, यह सोचकर कि उनकी ट्रेन वहां आ रही है। जिससे अचानक भीड़ जुट गई। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। जनरल टिकट वाले यात्री पहले ही अपने लिये जगह बनाने के जुगाड़ में थे, ऊपर से इस भ्रम ने हालात और बिगाड़ दिये। स्टेशन पर पहले से ही चार ट्रेनें लेट थीं, मगध एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर राजधानी और प्रयागराज एक्सप्रेस। यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही थी, लेकिन प्रशासन ने समय रहते स्थिति को संभालने की कोशिश नहीं की। स्टेशन पर भगदड़ के बाद 18 मौतें हुई, 9 महिलाएं, 5 बच्चे और 4 पुरुष। 79 साल के बुजुर्ग से लेकर 7 साल की मासूम बच्ची तक की जान चली गई। अब दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक विशेषज्ञ समिति बनाई गई है, जो सोमवार तक अपनी रिपोर्ट देगी।
- Tags
- delhi railway station stampede
- delhi railway stattion stampede video
- delhi train station stampede
- new delhi railway station
- new delhi railway station latest news
- new delhi railway station news
- new delhi railway station stamopede today
- new delhi railway station stampede
- new delhi railway stattion stampede
- new delhi stampede
- stampede at delhi railway station
- stampede at new delhi railway station
CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…
Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...
राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…
UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...
झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…
Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...
मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…
Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...
TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…
West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...









