spot_img

सर्दियों में होंठ फटने की असली वजह, बचने का ये उपाय… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : सर्दियों का मौसम आते ही स्किन ड्राईनेस और होंठ फटने की समस्या लगभग हर घर में आम हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फटे होंठों की वजह सिर्फ ठंडी हवायें या कम नमी नहीं हैं? विशेषज्ञों के मुताबिक, विटामिन B12 की कमी भी इसका एक बड़ा कारण है और अगर इसे नजरअंदाज किया जाये तो यह एनीमिया और नर्व संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती है।

होंठ फटने का असली कारण

देश की प्रसिद्ध डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आशा सकलानी के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, जब शरीर में विटामिन B12 की मात्रा घट जाती है, तो त्वचा शुष्क हो जाती है और होंठ फटने लगते हैं। विटामिन B12 लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिये जरूरी है। इसकी कमी से थकान, झुनझुनी, याददाश्त में कमी जैसी समस्यायें भी हो सकती हैं। डॉ. सकलानी कहती हैं कि सर्दियों में वातावरण की नमी घटने से होठों की त्वचा पर सीधा असर पड़ता है। यह पतली और संवेदनशील त्वचा ठंडी हवा के संपर्क में आते ही तेजी से सूखने लगती है।

क्यों बढ़ जाती है यह समस्या सर्दियों में

ठंडी हवा और कम नमी से होंठों की नमी उड़ जाती है। सर्दी में लोग पानी कम पीते हैं, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन होता है। बार-बार होंठ चाटना स्थिति को और खराब कर देता है, क्योंकि लार वाष्पित होकर त्वचा को और सूखा बनाती है। अगर लगातार होंठ फट रहे हैं या खून आने लगे तो यह शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी का संकेत हो सकता है।

ऐसे कमी को दूर करें

अपने आहार में ये चीजें शामिल करें,

  • मछलीः सैल्मन, टूना, सार्डिन
  • शेलफिशः क्लैम, ऑयस्टर
  • अंडेः खासकर योक (पीला भाग)
  • डेयरी उत्पादः दूध, दही, पनीर

शाकाहारी लोगों के लिये बाजार में विटामिन B12 सप्लीमेंट्स और फोर्टिफाइड सीरियल्स भी एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...