spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दुल्हन के पिता की शर्ट पर लगा QR कोड छा गया…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : प्यार, हंसी और टेक्नोलॉजी से लिपटी एक शादी ने सोशल मीडिया को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है सजे-धजे पंडाल में दुल्हन का पिता मुस्कुराते हुये कैमरे के सामने खड़ा है और अपनी शर्ट की जेब पर लगे Paytm के QR कोड की ओर इशारा कर रहा है, मानो कह रहा हो, “भाई, अब लिफाफे की झंझट छोड़ो, सीधे स्कैन करो प्यार से!” मेहमानों की हंसी गूंजी, कैमरे फ्लैश हुये और कुछ ही घंटों में यह वीडियो पूरे इंटरनेट पर छा गया। किसी ने कहा, “स्मार्ट इंडिया का असली उदाहरण यही है,” तो किसी ने ठहाके लगाते हुये लिखा, “अब शादी में भी लगेगा डिजिटल टैक्स!” बाद में मालूम पड़ा कि QR कोड लगाने वाला शख्स असल में दुल्हन का मामा था,
और यह पूरा किस्सा मजाक-मस्ती का हिस्सा था। पैसे भी असल में परिवारवालों ने ही भेजे थे, पर संदेश बड़ा प्यारा था कि अब डिजिटल इंडिया सिर्फ दफ्तरों या दुकानों तक नहीं, बल्कि हर खुशी, हर रस्म और हर रिश्ते तक पहुंच चुका है। अब जब सब्जी से लेकर स्नेह तक सब “स्कैन” हो रहा है, तो भला “शगुन” कैसे पीछे रह जाये।

View this post on Instagram

A post shared by INDIA ON FEED (@indiaonfeed)

इसे भी पढ़े :बिहार में मोंथा की दस्तक, कहां-कहां जोरदार बारिश… जानें

इसे भी पढ़े :मोकामा कांड के बाद दो बाहुबली के निकले ये कड़क बोल…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: