spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में मोंथा की दस्तक, कहां-कहां जोरदार बारिश… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Patna : बिहार का आसमान इन दिनों गुस्से में है। बिजलियां चमक रही हैं, हवायें गरज रही हैं, और जमीन पर हर गली, हर चौक, हर खेत पानी-पानी है। चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर अब पूरे बिहार में छा गया है। गुजरे 24 घंटे से पटना, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, किशनगंज तक आसमान जैसे बरसने का बदला ले रहा हो। मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक बारिश से बचाव और सतर्कता दोनों जरूरी हैं। सड़कें नदी बन चुकी हैं, कई जगह बिजली गुल है, और लोग घरों में मौसम की मर्जी के कैदी बन गये हैं। सुपौल के फुलपरास में सबसे ज्यादा 144 मिमी बारिश दर्ज की गई। भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, सीवान, सारण, गोपालगंज हर ओर एक ही दृश्य है, छाते, फिसलन और उम्मीद का धुंधला आसमान। बिहार की फिजा में जहां चुनावी शोर गूंज रहा था, वहीं बारिश ने उसमें ठंडी सिहरन घोल दी। CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों की रैलियां मौसम की नजरों में बंधक हो गईं। हेलीकॉप्टर उड़ नहीं पाये, मंच भीग गये, और पोस्टर हवा के झोंकों में उखड़ गये। नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से सफर चुना, वहीं, तेजस्वी यादव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जनता से जुड़ना पड़ा। यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की लालगंज की सभा भी बारिश से लड़खड़ा गई, लेकिन भीड़ फिर भी डटी रही। लोग घुटनों तक पानी में खड़े होकर नारे लगा रहे थे, “हम आये हैं योगीजी को सुनने!”

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: