spot_img

पुलिस कर्मियों की हर जरूरत को पूरा करने का होगा प्रयास : CM

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : झारखंड के सभी पुलिस कैंप परिसरों का कायाकल्प होगा। पुलिस कर्मियों की हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास होगा। आज से जैप-1 परिसर पुलिस बल के लिए आईकॉनिक कैंपस के रूप में जाना जाएगा। उक्त बातें शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन ने कही। सीएम JAP-1 परिसर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम, गैलरी, फूड कोर्ट एवं अन्य भवनों के उद्घाटन तथा परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। सीएम ने कहा कि सभी कैंप परिसरों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। पानी, शौचालय, ठहरने के लिए कमरों की सुविधा सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं से इन परिसरों को जोड़ा जाएगा ताकि हमारे पुलिस बल के जवानों को ड्यूटी के दौरान कोई परेशानी न हो।

राज्य के सभी पुलिस कैंप परिसरों का होगा जीर्णोद्धार

मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची स्थित जैप-1 परिसर ही नहीं, बल्कि राज्य के सभी पुलिस कैंप परिसर चाहे वे परिसर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में ही क्यों न अवस्थित हैं, राज्य सरकार इन सभी परिसरों का जीर्णोद्धार करने का काम करेगी। सभी पुलिस कैंप परिसरों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पानी, शौचालय, ठहरने के लिए कमरों की सुविधा सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं से इन परिसरों को जोड़ा जाएगा, ताकि हमारे पुलिस बल के जवानों को किसी प्रकार की परेशानी ड्यूटी के दौरान न हो। हमारी सरकार की सोच है कि हमारे पुलिस बल के जवानों को भी कर्तव्य निर्वहन के दौरान मानसिक तौर पर एक बेहतर माहौल प्रदान किया जाए।  सीएम ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के पुलिस कर्मियों के हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास निरंतर कर रही है। राज्य सरकार चाहती है कि पुलिस व्यवस्था में व्याप्त सभी शिकायतों को समाप्त किया जाए। वर्तमान राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों के लंबित मांग क्षतिपूर्ति अवकाश देने का कार्य किया है।

जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पुलिस बल के जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके इस निमित्त कार्य योजना तैयार करेगी। पुलिस बल के जवानों के वर्कआउट, कसरत इत्यादि के लिए जिम की व्यवस्था की जाएगी। पुलिस जवानों का सेहत एक महत्वपूर्ण विषय है। उनका सेहत बेहतर रहे इस निमित्त उन्हें सुविधाएं प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल के जवानों को अन्य विकसित राज्यों की व्यवस्था से भी बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

जवानों ने नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने का काम कर दिखाया

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। कुछ कमियों की वजह से यहां के लोग इस राज्य की खूबसूरती का आनंद नही ले पा रहे हैं। इस खूबसूरत राज्य में लोगों को एक बेहतर माहौल मिले, यह हमारी सोच है। झारखंड को बेहतर दिशा देने में हमारे पुलिस बल के जवानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। राज्य पुलिस बल के जवानों ने नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने का काम कर दिखाया है। राज्य की जनता की सुरक्षा, राज्य में अमन-चैन और शांति का माहौल बनाए रखने में बड़ी संख्या में हमारे पुलिस के जवान तत्परता के साथ तैनात रहते हैं। राज्य सरकार का दायित्व है कि जिस बड़ी समूह की वजह से राज्य सुरक्षित है उस समूह के उत्साह, उमंग और मनोबल को हम सदैव ऊंचा रखने का प्रयास करें। मौके पर मुख्यमंत्री ने झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-1 रांची के प्रांगण स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। मौके पर वाहिनी के बैंड पार्टी द्वारा आकर्षक बैंड डिस्प्ले प्रस्तुत किया गया। वाहिनी के जवानों के द्वारा खुकुरी ड्रिल प्रस्तुति के पश्चात मुख्यमंत्री के साथ ग्रुप फोटोग्राफी भी की गई।

इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लि० रांची-सह-महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अजय कुमार सिंह ने स्वागत संबोधन में कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तृत प्रकाश डाला। मौके पर प्रधान सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग राजीव अरुण एक्का, डीजी रेल अनिल पालटा, एडीजी जैप प्रशांत सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी, पुलिस बल के जवान एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :Ranchi : चर्च कॉम्पलेक्स में फिर लगी आग… देखें

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री एनोस एक्का को हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

इसे भी पढ़ें : TMC नेता के घर ED की रेड…

इसे भी पढ़ें : खू*नी जंग में झरिया दहला, रोया परिवार… देखें

इसे भी पढ़ें : किसी भी हालत में नहीं हो अवैध खनन : CM

इसे भी पढ़ें : जमीन के चक्कर में सलटा डाला भाई को, सुनें क्या बोले SP…

इसे भी पढ़ें : रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स में अचानक चीखने-चिल्लाने लगे लोग… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सालों से गैर-कानूनी तरीके से चले आ रहे अभ्रक उद्योग पर लगेगा विराम

इसे भी पढ़ें : T20 @Ranchi : Online टिकट खरीदने के बाद नहीं लगना पड़ेगा लाइन में… देखें क्यों

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...

“मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”

UP : मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने...

DIG को कॉल कर CM को उड़ाने की धमकी, फिर मची खलबली…

UP : उत्तर प्रदेश में बीती देर रात मुख्यमंत्री...