spot_img
spot_img

Ranchi : चर्च कॉम्पलेक्स में फिर लगी आग… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के फेमस चर्च कॉम्‍प्‍लेक्‍स में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार आग लगने की घटना सामने आई है। अचानक आग की तेज लपटों की जद में शुक्रवार को मारुति हाउस नामक दुकान आ गई। वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हुई है। आग बुझाने के लिए पहुंची दमकल की गाड़ी का पाइप भी फटा हुआ था। एक दमकल की गाड़ी का पानी भी खत्म हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के दुकानदार परेशान थे कि कहीं उनकी दुकान तक यह आग न पहुंच जाए। बता दें कि चर्च कॉम्‍प्‍लेक्‍स में कई बड़े शोरूम और दुकानें हैं। कावेरी, बिग शॉप सहित कई बड़े शो रूम इसी कॉम्‍प्‍लेक्स में हैं। अगर यह आग फैलती तो और बड़ा हादसा हो सकता था।

लोअर बाजार पुलिस ने भी की छानबीन

दुकानदार ने बताया कि लाखों का सामान दुकान के अंदर था। अभी यह बता पाना मुश्किल है कि कितना नुकसान हुआ है। लोअर बाजार इलाके की पुलिस ने भी इस आगजनी की घटना को लेकर छानबीन की है। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री एनोस एक्का को हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...

NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

आद्रा नक्षत्र का आगमन कल, जुड़ी हैं खास मान्यतायें… जानें

Bihar : भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों...

ससुराल जा रहे युवक से लूटमा’र, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस वक्त...

गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

Garhwa : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा के...