Chaibasa (Rajiv) : हत्या, लूट, रंगदारी और मारधाड़ जैसे संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से उम्दा किस्म के पिस्टल, तीन देशी पिस्तौल एवं जिंदा गोलियां बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधियों में कुछ मोस्ट वांटेड था। इनकी लंबे अर्से से पुलिस को तलाश थी। चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि हथियारबंद बाइक से ग्राम बड़ा गुईरा इलाके में घूम रहे हैं। इन अपराधियों का इरादा किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने का है। मिली इस सूचना को गंभीरता से लेते हुये एसपी शेखर ने एसडीपीओ दिलीप खलखो को आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने ग्राम ईचाकुटी के नजदीक तीन बदमाशों को खदेड़ कर दबोच लिया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार तीनों भाग रहे थे। इनके पास से दो लोडेड देशी पिस्तौल और एक दाउली मिला।
पकड़े गये अपराधियों की निशानदेही पर झींकपानी थाना क्षेत्र से एक अन्य अपराधकर्मी को पकड़ा गया। उसके पास भी लोडेड देशी पिस्टल मिला। पकड़े गये अपराधियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि कुछ दिन पहले इन लोगों ने ही सदर थाना के बड़ी बाजार में रेश्मा खातून पर जान लेवा हमला किया था। वहीं चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के काटेपाड़ा मेला में एक हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं ओड़ीसा में विदेशी शराब दुकान को लूटा था। गिरफ्तार अपराधियों के नाम रतनलाल तांती, आनंद पुर्ति, सोमाय सुंडी, राकेश ठाकुर उर्फ लंगडू एवं हरिश गोप है। गठित स्पेशल टीम में एसडीपीओ दिलीप खलखो, इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, मुफ्फसिल थानेदार पवन चन्द्र पाठक, थाना प्रभारी, झींकपानी के थानेदार रवि रंजन कुमार, सब इंस्पेक्टर सत्यम कुमार, अभिषेक कुमार, एएसआई राम कृष्ण मुर्मू एवं विजय कुमार द्विवेदी शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, चांद को टकटकी लगाए देखते रहे लोग
इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 8 IPS इधर से उधर, किशोर कौशल बने रांची के नये SSP
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को फ्री में लगेगी बूस्टर डोज














