Bihar : 32 लॉकर तोड़कर 10 करोड़ के गहने-जेवरात चुराने वाले मिथुन बिंद को हरियाणा पुलिस रिमांड पर मुंगेर लेकर आई थी, वह पुलिस कस्टडी से भाग गया, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया। मिथुन, जो कि अंबाला कोऑपरेटिव बैंक में 32 लॉकर तोड़कर 10 करोड़ रुपये के जेवरात चुराने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड था, अपनी गिरफ्तारी के बाद पुलिस से भागने की कोशिश करता है, लेकिन अंत में यह कोशिश उसे मौत के कगार पर ले आई। पुलिस की सख्ती और दबाव के आगे उसका मनोबल टूट गया और आखिरकार उसने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। इससे पहले मिथुन का बड़ा भाई यूपी में पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला












