Ranchi : उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारी से 1 लाख 33 हजार रुपये लूट लेने वाले दो बदमाशों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यहां याद दिला दें कि बीते 5 नवम्बर को ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के इटहे पुल के पास अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। तब बैंक के कर्मचारी महिला समूह के सदस्यों से कलेक्शन कर लौट रहे थे। इस कांड में शामिल लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए खलारी डीएसपी की अगुवाई में एक टीम बनाई गई।
टीम ने कांड में शामिल अपराधी अमजद अंसारी, तनवर अंसारी और सजीबुल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूट के 1 लाख 27 हजार रुपये भी बरामद कर ली गई। वहीं एक रिवाल्वर, एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली भी मिली। घटना में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर ली गई। पकड़ा गया लुटेरा सजीबुल अंसारी पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया था। फरार सजीबुल को बीती देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं लूट का गेम देने वाला तबरेज अंसारी भी पकड़ा गया। पूछताछ से खुलासा हुआ है कि लुटेरों को गेम देने वाले को बतौर कमीशन मोटी रकम दी जाती है। सुनें, क्या बोले रांची के रुरल एसपी मो. नौशाद आलम…










