spot_img
spot_img
spot_img

लोकतंत्र की डगर होगी सुरमई, क्या बोले IG माईकलराज… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की सर्द हवाओं के बीच, लोकतंत्र की गरमाहट बनाये रखने की एक गंभीर कोशिश आज झारखंड पुलिस मुख्यालय में देखी गई। IG अभियान डॉ. माईकलराज एस. ने घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उप-निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर आज एक हाई लेवल मीटिंग की। 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिये, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पूर्वी सिंहभूम के पुलिस कप्तान और तमाम पुलिस पदाधिकारियों से गहन विमर्श हुआ। डॉ. माईकलराज ने कहा कि हर बूथ तक पहुंचने वाली हर पोलिंग पार्टी, हर जवान की ड्यूटी और हर गली की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जिला डिप्लॉयमेंट प्लान, केंद्रीय व राज्य बलों की ब्रीफिंग, संवेदनशील इलाकों में एरिया डोमिनेशन, हेलिपैड चिन्हांकन और जॉइंट कंट्रोल रूम्स की स्थापना तक हर बिंदु को सावधानी से परखा। वहीं, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और क्विक रिएक्शन टीम (QRT) के गठन पर भी खास जोर दिया, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में जनता का भरोसा डगमगाये नहीं। बैठक में DIG (चुनाव कोषांग) धनंजय कुमार सिंह, DIG अराधना (C.I.F.F.-CCL), समादेष्टा राम मोहन सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, चाईबासा के DIG अनुरंजन किस्पोट्टा और जमशेदपुर के SSP पीयुष पांडेय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...