जिसने किया भयानक कांड, वहीं मांग रहा था इंसाफ…

Date:

spot_img
spot_img

Dumka : दुमका में 14 साल की लड़की का रेप कर उसकी हत्या कर देने वाले पड़ोसी शिशु टुडू को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। वह चार बच्चों का बाप है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गुनहगार शिशु टुडू घटना के विरोध में हुये प्रदर्शन में भी शामिल था। जिस हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर लोग सड़क पर उतरे थे, वह भी उसी भीड़ में शामिल होकर चीख-चीत्कार कर इंसाफ मांग रहा था। इस सनसनीखेज कांड का खुलासा करते हुये दुमका के SP पीतांबर सिंह खेरवार ने आज मीडिया को बताया कि संदेही गुनहगार शिशु टुडू की बेटी पहले उसी स्कूल में पढ़ती थी, जहां मृतका पढ़ती थी। किशोरी का उसके घर के दरवाजे से आना-जाना था। इसी दौरान शिशु टुडू की उस पर गलत नजर पड़ गई थी। बीते 9 अक्टूबर की शाम किशोरी अकेले गाय खोलने गई थी। हल्की बारिश के बीच आरोपी को मौका मिला और वह उसे उठाकर ले गया। आरोप है कि उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी उसे पहले से पहचानती थी। इसी पहचान के उजागर होने के डर से आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

चेहरे पर लगी चोट ने खोल दिया राज

इस सनसनीखेज मामले की जांच में एक अहम सुराग आरोपी के चेहरे पर लगी चोट बनी। SP के अनुसार, वारदात के दौरान किशोरी ने खुद को बचाने की कोशिश की थी। इसी संघर्ष में आरोपी के चेहरे पर चोट आई, जिसने पुलिस को उसकी पहचान तक पहुंचने में मदद की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून लगा गमछा और टी-शर्ट भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अकेले ही वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। मामले की गंभीरता को देखते हुये DIG के आदेश पर SP के नेतृत्व में 11 सदस्यीय SIT गठित की गई थी। पुलिस ने मृतका के गांव समेत आसपास के चार गांवों के करीब 500 लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस शक के आधार पर पड़ोसी शिशु टुडू को उठा लिया। पूछताछ में वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। SP ने बताया कि इस वारदात के विरोध में बीते 10 अक्टूबर को लोगों ने मधुबन चौक पर सड़क जाम कर आक्रोश जताया था। लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। शिशु टुडू भी इस जाम में शामिल था और गिरफ्तारी की मांग उठा रहा था। SP पीतांबर सिंह खेरवार ने घटना पर दुख जताते हुये कहा कि किसी को भी अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन पीड़िता की पहचान उजागर करना किसी भी हाल में उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पहचान उजागर किये जाने से पीड़िता के परिवार को भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। SP ने स्पष्ट किया कि पीड़िता और उसके परिवार की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का प्रयास किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें :

‘आंगन मिलन सेवा’ में दिखी अपनत्व की मिसाल…

Ranchi : समाज की असली ताकत उन हाथों में...

बेकन फैक्ट्री के डिप्टी डायरेक्टर बने डॉ नीरज…

Ranchi : झारखंड के जाने-माने पशुपालन अधिकारी डॉ नीरज...

एक साथ 8 लोगों की मौ’त से मचा कोहराम…

Bihar : बिहार के वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र...

जंगलों में मिला SLR से कार्बाइन तक…

Saraikela : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना...

अनंत सिंह की बगावत से NDA में बढ़ी बेचैनी…

Patna : बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक और शिक्षक...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘आंगन मिलन सेवा’ में दिखी अपनत्व की मिसाल…

Ranchi : समाज की असली ताकत उन हाथों में...

बेकन फैक्ट्री के डिप्टी डायरेक्टर बने डॉ नीरज…

Ranchi : झारखंड के जाने-माने पशुपालन अधिकारी डॉ नीरज...

एक साथ 8 लोगों की मौ’त से मचा कोहराम…

Bihar : बिहार के वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र...

जंगलों में मिला SLR से कार्बाइन तक…

Saraikela : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना...

अनंत सिंह की बगावत से NDA में बढ़ी बेचैनी…

Patna : बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक और शिक्षक...