spot_img
spot_img

‘आंगन मिलन सेवा’ में दिखी अपनत्व की मिसाल…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : समाज की असली ताकत उन हाथों में होती है, जो बिना किसी शोर-शराबे के लोगों की जिंदगी संवारने में जुटे रहते हैं। कहीं बच्चों के पोषण की चिंता, कहीं नन्हे कदमों को शिक्षा की राह दिखाने की कोशिश, तो कहीं मां और शिशु के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहनों की भूमिका कुछ ऐसी ही है। उनके इसी समर्पण और सेवा भावना को सम्मान देने के उद्देश्य से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा की पहल पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, माताओं-बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहनों के साथ आत्मीय संवाद हुआ। उनकी बातों को सुना गया, अनुभवों को समझा गया और समाज के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मान व्यक्त किया गया।

बच्चों के भविष्य से जुड़ी है आंगनबाड़ी और आशा बहनों की मेहनत

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहनों की भूमिका को समाज की मजबूत नींव बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और संस्कार निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में आशा बहनें अहम भूमिका निभाती हैं। उनकी मेहनत से स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ती है और जरूरतमंद परिवारों तक जरूरी सेवाएं पहुंचाने में मदद मिलती है।

सेवा करने वालों को सम्मान देना ही कार्यक्रम का उद्देश्य

‘आंगन मिलन सेवा’ का मुख्य उद्देश्य समाज के बीच रहकर जनसेवा करने वाली महिलाओं से संवाद स्थापित करना और उनके अनुभवों को समझना रहा। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि सेवा का वास्तविक अर्थ केवल योजनाएं चलाना नहीं, बल्कि लोगों की जरूरतों को समझना और उनके साथ खड़े रहना भी है। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहनों का समर्पण, संवेदनशीलता और सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे आयोजन समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच आत्मीयता बढ़ाने के साथ जनसेवा की भावना को भी मजबूती देते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा संकल्प का उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि माताओं-बहनों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, सम्मान और जनकल्याण की भावना पहुंचाना ही इस संकल्प का मूल उद्देश्य बताया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों के योगदान को पहचानने और उनके साथ संवाद बनाये रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अजय राय, भाजपा नेता अमित नाथ चरण, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुक्तिनाथ मिश्रा, मंडल महामंत्री मनसा महतो, मंडल उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव और के.डी. सिंह, मंडल मंत्री मिकी महतो सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...