आठ शव बरामद, मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे में आठ लोगों के शव पानी से बाहर निकाले गये हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिये स्थानीय अस्पताल ले जाने की जानकारी है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि मृतकों में अधिकांश युवक और बच्चे शामिल हैं। एक साथ कई जिंदगियां छिन जाने से गांव में शोक की लहर है। जिन घरों में अपनों के लौटने का इंतजार था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। हादसे के कारणों और नाव पर सवार लोगों की संख्या को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।






