Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के तिलदाग चौक से खोंडहर मंदिर की ओर बढ़ती एक परछाईं, सफेद शर्ट में लिपटा एक चेहरा और उसकी जेब में छिपा मौत का सामान। गढ़वा पुलिस कप्तान अमन कुमार को भनक लगी तो उन्होंने SDPO नीरज कुमार के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम ने रात पौने दस बजे खोंडहर मंदिर के नजदीक राइस मिल के पास एक युवक को जाते देखा। पुलिस को देख वह भागने लगा। जिसे खदेड़ कर धर लिया गया। उसने अपना नाम अखिलेश चंद्रवंशी बताया। वह खोंडहर का ही रहनेवाला है। उसके पास से एक देशी पिस्तौल मिली। उसने पुलिस को बताया कि अरुण दुबे ने उसे दो हथियार दिये थे, अखिलेश की निशानदेही पर उसके घर की तलाशी ली गई, जहां से एक और देशी हथियार मिला। SDPO नीरज कुमार ने दो टूक कहा, गढ़वा में अपराधियों के लिये कोई जगह नहीं। अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। टीम में प्रशिक्षु DSP चिरंजीवी मंडल, थानेदार बृज कुमार, SI प्रदीप यादव समेत अन्य शामिल थे।
अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…
Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...
मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें
Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...
रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…
Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...
एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…
Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...
मंदिर वाले कमरे में खाना खाना सही है या नहीं, वास्तु क्या कहते हैं… जानें
Kohramlive : भारतीय घरों में मंदिर सिर्फ पूजा का...












