Bihar : नालंदा में गुरुवार को आई प्रचंड आंधी और बारिश ने तबाही मचा दी। 40–50 किमी/घंटे की रफ्तार से चली हवाएं अपने साथ मौत का पैगाम लेकर आईं। एक विशाल पीपल का पेड़ जड़ से उखड़ कर गार्ड राकेश कुमार को ऊपर गिर गया। वह हमेशा के लिये खामोश हो गया। नगवां गांव के देवी स्थान पर लोग बारिश से बचने आये थे। तभी अचानक दीवार गिर गयी, जिसके चलते चार लोगों की जान चली गई। दुर्गापुर में 10 साल का बच्चा पेड़ की छांव में बैठा था, तभी पेड़ उसका काल बनकर गिर पड़ा। एक अबोध जीवन, हवा की मार से मिट गया। जहां-तहां कई पेड़ गिर गये। बिजली के खंभे धराशायी हो गये। कई घरों के छप्पर उड़ गये। आसमान का कहर अब भी जमीन पर पसरा है। तेज हवाओं ने गेहूं-मूंग की खड़ी फसलें बर्बाद कर दी। कुंडलपुर महोत्सव… सांस्कृतिक रंगों पर भी पानी फिर गया। बारिश ने साज, सुर और संग का मंच भिगो दिया। खबर है कि अबतक सात लोगों की जान जा चुकी है।
नालंदा में तबाही की रात, चली गई इतनी जान…
Date:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट
Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...
शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…
Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...
मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें
Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...
रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…
Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...
90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…
Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...









