UP : तीन महीने पहले जिस प्रेम विवाह की चर्चा थी, अब वही रिश्ता पुलिस जांच का विषय बन गया है। यूपी के पूरनपुर के चन्दूइया गांव में नवविवाहिता रोशनी पर आरोप है कि उसने पति, सास और ससुर के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। बीती रात रोशनी ने खाना बनाया। परिवार ने साथ बैठकर खाना खाया। कुछ ही देर में पति प्रवीण, मां नमिता और पिता मोहन मंडल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घर चीख-पुकार से गूंज उठा। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े। इल्जाम है कि इसी बीच रोशनी घर से भागने लगी, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया।
तीनों को पहले सीएचसी पूरनपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि दिल्ली निवासी रोशनी शादी के बाद से अक्सर घर छोड़ने की बात करती थी। CO विधि भूषण मौर्या ने कहा कि शिकायत मिल गई है, जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।








