Pakur (Jaydev Kumar) : नई नवेली दुल्हन सुंदरी बीबी को जीने नहीं दिया गया। इल्जाम है कि उसके पति कबीरुल शेख ने पेचकस से गोद कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद से संदेही पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार पाकुड़ के मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के चेंगाडांगा गांव के बागानटोला की रहने वाली 19 साल की सुंदरी बीबी का निकाह 22 साल के कबीरुल शेख के साथ दो महीने पहले हुआ था। कबीरुल शेख ऑटोगोली गांव का रहने वाला है। मारी गई विवाहिता के घरवालों का कहना है कि गुजरे 10 दिनों से दोनों पति-पत्नी लड़की के पिता एन्दादुल शेख के घर रह रहे थे। आज दिन में करीब साढ़े दस बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया। बात इतनी बिगड़ गई कि कबीरुल शेख ने पास पड़े पेचकस को पत्नी के गले में भोंक दिया।
पत्नी लहूलुहान हो वहीं गिर पड़ी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मारी गई सुंदरी के घरवालों का इल्जाम है कि उसके पति अबीरुल को नशे की लत थी। वह अक्सर अपनी पत्नी से पैसे मांगा करता था। पुलिस को स्पॉट से पेचकस का हैंडल मिला है। पुलिस संदेही गुनहगार को पकड़ने में जुट गई है। घटना पाकुड़ के मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के चेंगाडांगा गांव की है।
इसे भी पढ़ें : 4 बीघा जमीन के चक्कर में मां-बाप को का*ट डाला…
इसे भी पढ़ें : यात्रियों से खचाखच भरी बस गिरी नहर में, मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें : झारखंड के चार जिलों में बारिश और ठनका का अलर्ट… देखें
इसे भी पढ़ें : अकेले भालुओं के झुंड से भिड़ गये बुजुर्ग, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : डेंगू से बचने का केवल एक फॉर्मूला, बता गये मशहूर डॉ भदानी… देखें वीडियो










