Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को आखिरकार नई प्रभारी मिल गई हैं। डॉ फरहाना महफुज को CHC का नया मेडिकल प्रभारी बनाया गया है। यह नियुक्ति हजारीबाग के सिविल सर्जन द्वारा की गई है। गौरतलब है कि दो दिन पहले ACB टीम ने पूर्व प्रभारी डॉ सतीश कुमार को 4 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया और पद रिक्त हो गया था। नई प्रभारी डॉ फरहाना महफुज ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा, “जन सहयोग से अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाया जायेगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने की पूरी कोशिश रहेगी।” BPM शर्मा ने बताया कि सिविल सर्जन कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार डॉ फरहाना को तत्काल प्रभाव से प्रभारी पद पर पदस्थापित किया गया है।










