spot_img

नई 7-सीटर MG Hector Hawk इस रोज होगी लॉन्च, खासियत जानें…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अब बड़ी फैमिली के लिये भी मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है। JSW MG Motor India ने अपनी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV MG Hector Hawk की पहली झलक दिखा दी है। कंपनी इसे 26 अगस्त 2026 को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है और इसकी प्री-बुकिंग ₹21,000 में शुरू हो चुकी है।
खास बात यह है कि Hector Hawk कंपनी की MG ADAPT (Advance Drive Architecture Platform Technology) पर तैयार होने वाली पहली प्रोडक्शन कार है। यह प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक के साथ-साथ हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड और रेंज-एक्सटेंडर जैसी तकनीकों को सपोर्ट करने के लिये बनाया गया है। सबसे खास बात यह है कि कंपनी ने लॉन्च से पहले ही बुकिंग विंडो खोल दी है। ग्राहक ₹21,000 की राशि देकर नई Hector Hawk को प्री-बुक कर सकते हैं।

पहली नजर में ही दिखा SUV वाला दम

कंपनी के टीजर में नई SUV का फ्रंट और साइड प्रोफाइल नजर आया है। सामने पैरेलल DRLs इसे आधुनिक और आक्रामक लुक देते हैं। लंबा बोनट, ऊंचा स्टांस और भारी बॉडी क्लैडिंग इसे एक मजबूत SUV की पहचान देते हैं। साइड में बड़े डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और उभरे हुये फेंडर इसे स्पोर्टी अंदाज देते हैं। वहीं रियर में भी पैरेलल लाइटिंग थीम को बरकरार रखा गया है। शार्क-फिन एंटीना और बेहतर अप्रोच-डिपार्चर एंगल इसके डिजाइन को और SUV वाला बनाते हैं।

केबिन में बड़ी स्क्रीन और साफ-सुथरा डैशबोर्ड

अंदर की तस्वीरें भी इस SUV को टेक्नोलॉजी से लैस दिखाती हैं। टीजर में इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ अलग आयताकार इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नजर आता है। इंफोटेनमेंट स्क्रीन 12 इंच से बड़ी होने की उम्मीद है। सेंटर कंसोल को काफी मिनिमल रखा गया है। यहां पारंपरिक फिजिकल बटन या गियर नॉब नजर नहीं आता, जबकि कप होल्डर्स और स्टोरेज स्पेस दिया गया है। पैनोरमिक सनरूफ, दूसरी पंक्ति में तीन हेडरेस्ट और नया स्टीयरिंग व्हील भी SUV के संभावित फीचर्स में शामिल हैं।

Wuling Starlight 560 EV से मिलता-जुलता डिजाइन

नई Hector Hawk का डिजाइन वैश्विक बाजार में मौजूद Wuling Starlight 560 से प्रेरित बताया जा रहा है। हालांकि भारत के लिये इसे MG ब्रांड के तहत पेश किया जायेगा।
यानी भारतीय सड़कों के लिये एक जाना-पहचाना MG नाम और वैश्विक डिजाइन-टेक्नोलॉजी का मेल देखने को मिल सकता है। MG ने जुलाई 2026 में ADAPT प्लेटफॉर्म पेश किया था। कंपनी के मुताबिक यह भारत के लिये विकसित मल्टी-NEV आर्किटेक्चर है, जो एक ही प्लेटफॉर्म पर EV, HEV, PHEV और REEV तकनीक को सपोर्ट करता है। इस प्लेटफॉर्म में कंपनी ने डेडिकेटेड हाइब्रिड इंजन, डेडिकेटेड बैटरी सिस्टम और 10-in-1 इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट जैसी तकनीकों को शामिल किया है। यही वजह है कि Hector Hawk सिर्फ एक नई इलेक्ट्रिक SUV नहीं, बल्कि MG की आने वाली नई-ऊर्जा कारों की रणनीति का भी अहम हिस्सा मानी जा रही है। लॉन्च से पहले सामने आई रिपोर्ट्स में इस EV की रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा होने के संकेत मिले हैं। हालांकि बैटरी क्षमता, वास्तविक रेंज, मोटर आउटपुट, कीमत और अन्य तकनीकी आंकड़ों की पूरी जानकारी कंपनी के आधिकारिक लॉन्च पर ही साफ होगी।

इसे भी पढ़ें :

JSSC CGL : नौकरी जाते ही उबल पड़े लोग, जोरदार बारिश में प्रदर्शन… देखें वीडियो

Ranchi : रांची में मंगलवार सुबह भावुक तस्वीर देखने...

बंद पड़ी शराब फैक्ट्री पहुंची उत्पाद विभाग की टीम, फिर… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के ओरमांझी में बंद पड़ी तरंगनी...

आधी रात जंगल में घुसी पुलिस, AK-56 संग दबोचा गया इनामी… देखें वीडियो

Gumla : गुमला के औरापाट जंगल में बीती रात...

एक साथ कई IAS अफसरों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Patna : सम्राट चौधरी सरकार ने सोमवार देर रात...

धनबाद में ए’नकाउंटर

Dhanbad : रंगदारी वसूलने पहुंचे प्रिंस खान गिरोह के...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JSSC CGL : नौकरी जाते ही उबल पड़े लोग, जोरदार बारिश में प्रदर्शन… देखें वीडियो

Ranchi : रांची में मंगलवार सुबह भावुक तस्वीर देखने...

बंद पड़ी शराब फैक्ट्री पहुंची उत्पाद विभाग की टीम, फिर… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के ओरमांझी में बंद पड़ी तरंगनी...

आधी रात जंगल में घुसी पुलिस, AK-56 संग दबोचा गया इनामी… देखें वीडियो

Gumla : गुमला के औरापाट जंगल में बीती रात...

एक साथ कई IAS अफसरों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Patna : सम्राट चौधरी सरकार ने सोमवार देर रात...

धनबाद में ए’नकाउंटर

Dhanbad : रंगदारी वसूलने पहुंचे प्रिंस खान गिरोह के...