Ranchi : पुरानी अदावत को लेकर छोटू रंगसाज की हत्या कर दी गई थी। रांची पुलिस का दावा है कि यह हत्या गढ़वा के कुख्यात बदमाश फिरदोस खान उर्फ गुड्डू खान ने किया। इस कांड में उसका साथ उसके एक दोस्त ने दिया। गुड्डू खान को अरेस्ट कर लिया गया है। गुड्डू खान पर करीब 11 संगीन केस दर्ज है। वह गढ़वा में वांटेड भी था। रांची के सिटी SP ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार गुड्डू खान ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि पुरानी दुश्मनी के चलते उसने छोटू रंगसाज को मौत के घाट उतार दिया।
गौरतलब है कि राजधानी रांची के मेन रोड में दिन-दहाड़े छोटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या जैसी संगीन वारदात को तब अंजाम दिया गया था, जब रांची पुलिस मेन रोड में फ्लैग मार्च निकाली थी। छोटू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कपड़े खरीदने चर्च रोड के पास आया था, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर छोटू की हत्या कर दी थी। मारा गया छोटू रांची के मौलाना आजाद कॉलोनी का रहनेवाला था। वह भी दागी किस्म का युवक था। इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करने के लिये कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई गई थी। गठित टीम में लोअर बाजार के थानेदार दयानंद कुमार, कोतवाली के थानेदार रंजीत सिन्हा, इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत, SI प्रवीण कुमार, अनुरंजन कुमार, रिजवान अंसारी, चुनरू बानरा, दीपक राणा, नवीन शर्मा, प्रणय सत्यम एवं ASI शाह फैजल शामिल थे।
दागी छोटू का कातिल गढ़वा का मोस्ट वांटेड निकला, क्या बोले सिटी एसपी राजकुमार मेहता… जानें#JharkhandNews #jharkhand #jharkhandpolice pic.twitter.com/g2M9R4AMp5
— KohramLive (@KohramLive) March 28, 2024
इसे भी पढ़ें :पंजाब में AAP को लगा बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :बिहार में BJP के स्टार प्रचारकों में झारखंड से चुने गये यह नेता…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में अभी और बढ़ेगा पारा, इस दिन बारिश…
इसे भी पढ़ें :पारिवारिक कलह बन गया काल…
इसे भी पढ़ें :6 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :रिम्स से भागे कैदी ने खोला खतरनाक राज… जानें
इसे भी पढ़ें :इस रोज बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज… जानें
इसे भी पढ़ें :दादी के बोल सुन दरक गया सबका कलेजा…












