DUMKA : दुमका में चार बच्चों की मां को एक व्यक्ति के साथ निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घूमाया। पेड़ से बांधकर पूरी रात दोनों की पिटाई की। किसी तरह बात पुलिस तक पहुंची। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। घटना रविवार देर रात दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र के नयाडीह पंचायत के एक गांव की बतायी जा रही है।
पीड़िता का इल्जाम है कि रात में वह शौच के लिए घर से निकली थी। लौटने के दौरान गांव के 8-10 लोगों ने पकड़ कर पेड़ से बांध दिया। वहां पहले से सुनील नाम के व्यक्ति को बांध कर रखा गया था। जिसे महिला का कथित प्रेमी बताया। इसके बाद दोनों को बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान घटना को दबाने की पूरी कोशिश की गई। महिला और युवक पर पुलिस के सामने बयान नहीं देने का दबाव बनाया गया। बयान देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
बताया जा रहा है कि महिला और पुरुष दोनों शादीशुदा हैं। दोनों के परिवार के बीच अच्छे संबंध हैं। इसलिए जब भी भेंट होती थी तो दोनों में बातचीत होती थी। जो कुछ लोगों को खटकता था। इल्जाम है कि गांव के कुछ लोगों ने एक गुप्त पंचायत की और दोनों को सजा देने का फैसला किया। दावा किया जा रहा है कि रविवार को दोनों बात कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और फिर शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया।
Read More : कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के बाद छात्राओं ने छोड़ा Exam
Read More : छोटे सी दुकान चलाने वाले युवक के खाते से 300 करोड़ का ट्रांजेक्शन, जानिये क्या है राज
Read More : हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिये क्या कहा…
Read More : 10वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
Read More : स्टेडियम में इंटरनेशनल खिलाड़ी को गोलियों से भूना
Read More : पुलिस ने जब्त की गाड़ी, तो खुद को लगाई आग, CCTV फुटेज वायरल
Read More : हे भगवान… 6 किलो सरसों लेकर आई महिला के साथ क्या हो गया…
Read More : फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों के साथ हो गया बड़ा हादसा, देखें…








