spot_img
spot_img

शादीशुदा महिला से प्यार, पुलिस ने खोला सनसनीखेज राज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : कभी साथ जीने-मरने की कसमें, कभी नई दुनिया बसाने के सपने, लेकिन मोहब्बत की इस कहानी का अंत भयानक हो गया। यूपी के हमीरपुर और फतेहपुर जिलों से जुड़े इस मामले में प्यार, शक और साजिश की परतें खुलती चली गईं। 20 साल के विजय निषाद के लापता होने के बाद शुरू हुई तलाश आखिरकार एक ऐसे हत्याकांड तक पहुंची, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। पुलिस का दावा है कि प्रेम-प्रसंग से नाराज पति और उसकी पत्नी ने मिलकर युवक की हत्या कर दी और सबूत मिटाने की कोशिश की। शव के टुकड़े कर कानपुर के जंगल में जला दिये, ताकि किसी भी तरह के सबूत न मिलें। हालांकि, तकनीक और डिजिटल सुरागों ने आखिरकार पूरा राज खोल दिया।

एक नजर मिली और बढ़ गई नजदीकियां

पुलिस जांच में सामने आया है कि विजय निषाद और एक शादीशुदा महिला के बीच पिछले करीब आठ महीने से प्रेम-संबंध था। दोनों लगातार संपर्क में थे और भविष्य को लेकर सपने भी देख रहे थे। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुई कुछ तस्वीरों ने इस रिश्ते को परिवार तक पहुंचा दिया। महिला का पति गुजरात में काम करता था। सोशल मीडिया पर वायरल हुई पत्नी की फोटो पति के पास पहुंच गई। इस पर पति घर आया और पत्नी को जमकर खरीखोटी सुनाई। इस तकरार के बाद पत्नी का प्रेम पति पर उमड़ पड़ा और उसने प्रेमी विजय को घर बुलाया। यहां पति के साथ मिलकर उसे ग्राइंडर मशीन से काट डाला। इसके बाद शव के टुकड़ों को बोरे में भरकर पेट्रोल डालकर जंगल में आग लगा दी। पुलिस ने खुलासा किया कि बीते 8 मई को विजय घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड और तकनीकी जांच के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच की सुई धीरे-धीरे उस महिला और उसके पति तक पहुंची, जिनसे विजय का लगातार संपर्क था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने सबूत छिपाने की पूरी कोशिश की, लेकिन मोबाइल फोन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड ने पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ दीं। जैसे-जैसे तकनीकी जांच आगे बढ़ी, वैसे-वैसे संदेह गहराता गया। पूछताछ के दौरान कई अहम तथ्य सामने आये, जिसके बाद पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किये हैं।

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में चली गो’ली, दो साल पहले भतीजा मा’रा गया, अब चाचा को दागी गो’ली…

इसे भी पढ़ें : सड़क पर उतरे सांसद और विधायक समेत 12 पर FIR…

इसे भी पढ़ें : 5 रुपये में भरपेट भोजन, हर जरूरतमंद तक राशन, CM हेमंत सोरेन ने दिया बड़ा रोडमैप…

इसे भी पढ़ें : 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ सफारी में सफर कर रहे पूर्व CM, खतरे को लेकर लिखा गया पत्र…

इसे भी पढ़ें : एक्टर की तरफ लपका शख्स, घबरा गई जान्हवी कपूर… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...