पत्नी-बच्चे के सामने ‘मास्टरमाइंड’ को गो’लियों से भून डाला…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : राजधानी पटना में एक सनसनीखेज वारदात में बैंक लूट कांड के मास्टरमाइंड अमन शुक्ला (38) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के मलाही पकड़ी चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने उस वक्त हमला किया, जब अमन अपनी पत्नी और आठ साल के बेटे के साथ बाइक से लौट रहा था। बदमाशों ने बेहद करीब से सिर, छाती और पेट में गोलियां दागीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। अब तक की जांच में सामने आया कि अमन शुक्ला पहले कोचिंग में इंग्लिश पढ़ाता था, लेकिन 2020 की 52 लाख रुपये की PNB बैंक डकैती का मास्टरमाइंड रहा है। मई 2025 में बेउर जेल से छूटने के बाद वह सामान्य जीवन जी रहा था। पुलिस हत्या को गैंगवार या पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। CCTV फुटेज के आधार पर चार टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खत्म हुआ इंतेजार, भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक… देखें

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने देश की पहली बुलेट...

CM ने इन्हें बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-“यह नौकरी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है”

Ranchi : झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम में...

यूपी में कैबिनेट विस्तार के बाद 12 बड़े फैसले… जानें 

UP : उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और नये...

IPS सुरेंद्र झा को BSF में DIG की जिम्मेदारी, केंद्र ने भेजा आदेश…

Ranchi : झारखंड कैडर के IPS अधिकारी सुरेंद्र कुमार...

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, बस यात्रा भी फ्री…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में CM सुवेंदु अधिकारी की...