spot_img

महादेव बेटिंग एप का मास्टरमाइंड धराया, दुबई से लाया जायेगा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : महादेव बेटिंग एप मामले में मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को दुबई में अरेस्ट कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी इंटरपोल के निर्देश के बाद हुई है। अब उसे भारत लाने की कवायद शुरू हो गई है। यहां याद दिला दें कि ED के आग्रह पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। ED का दावा है कि महादेव ऑनलाइन बुक (MOB) गेमिंग और सट्टेबाजी एप में उसकी जांच से छत्तीसगढ़ के कई हस्तियों के नाम उछलकर सामने आये हैं। मास्टरमाइंड चंद्राकर और उसका सहयोगी उप्पल भी यहां से ही हैं। संघीय एजेंसी के अनुसार, महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी एप्लिकेशन एक प्रमुख सिंडिकेट है, जो अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों को सक्षम करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्मों की व्यवस्था करता है। इस मामले में ED अबतक 11 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। इस मामले में अपराध की अनुमानित राशि करीब 6 हजार करोड़ रुपये है।

जांच एजेंसी ने अपने आरोप पत्र में आरोप लगाया है कि चंद्राकर ने फरवरी 2023 में यूएई के रास अल खैमाह में शादी की थी और इस आयोजन के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किये गये थे। चंद्राकर के रिश्तेदारों को भारत से यूएई लाने के लिए निजी जेट किराये पर लिए गए थे, वहीं, शादी में परफॉर्मेंस के लिए मशहूर हस्तियों को पैसे दिये गये थे। महादेव बेटिंग एप ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिये बनाया गया था। इस पर यूजर्स पोकर, कार्ड गेम्स, चांस गेम्स नाम से लाइव गेम खेलते थे। एप के जरिये क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल जैसे खेलों और चुनावों में अवैध सट्टेबाजी भी की जाती थी। अवैध सट्टे के नेटवर्क के जरिये एप का जाल तेजी से फैला और सबसे ज्यादा खाते छत्तीसगढ़ में खुले। इस एप से धोखाधड़ी के लिए एक पूरा खाका बनाया गया था। इस मामले में रणवीर कपूर पर भी अवैध रूप से पैसे बनाने का इल्जाम लगा है। इसे लेकर ED ने कार्रवाई की है।

इसे भी पढ़ें : “रतन टाटा के बारे में दो बातें जो सबसे अलग हैं”, बता गये RBI के गवर्नर… जानें

इसे भी पढ़ें :  रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : नहीं रहें रतन टाटा

इसे भी पढ़ें :  ये दो निर्दलीय विधायक सरकार को देंगे समर्थन

इसे भी पढ़ें :  रतन टाटा ICU में!

इसे भी पढ़ें : JMM ला रही नई योजना, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, अगर…

इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर

इसे भी पढ़ें : महासप्तमी के मौके 25 नवजातों को DC ने दिया गिफ्ट

इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट में तीन बड़े फैसले… जानें

इसे भी पढ़ें : दिवाली-छठ से पहले झारखंड को मिली नई ट्रेन, कहां के लिये… जानें

इसे भी पढ़ें : पूजा पंडालों में बारिश का खलल, कब तक होगा मौसम साफ… जानें

इसे भी पढ़ें : इन 81 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर… जानें

इसे भी पढ़ें : DJ का शोर बन गया मा’रधा’ड़ का कारण… जानें

इसे भी पढ़ें : वो रिश्तेदार के घर तक नहीं पहुंच पाया…

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये हो गये भाजपा के…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...