spot_img

कोयले की धरती पर गूंजा खेलों का जादू, फिटनेस का…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : NTPC माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह और बादाम कोयला खनन परियोजनाओं ने आज खेलों की रोशनी और खुशियों को अपने आंगन में उतारा। खेल दिवस पर जब सूरज की पहली किरणें खदान की धरती को छू रही थीं, तभी कर्मचारियों के दिलों में भी एक नई ऊर्जा का संचार हो चुका था। कार्यक्रम की शुरुआत फिटनेस प्रतिज्ञा से हुई, जहां हर कर्मचारी ने यह वादा किया कि मेहनत भरे काम के साथ-साथ जीवन में स्वास्थ्य और ताजगी को भी अपनायेंगे।

इस मौके पर परियोजना प्रमुख पकरी बरवाडीह एवं पीबी-एनडब्ल्यू सुब्रत कुमार दास, केरेडारी परियोजना प्रमुख के. चंद्रशेखर और बादाम परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना की मौजूदगी ने आयोजन को और गरिमामयी बना दिया।बैडमिंटन के शॉट्स, टेबल टेनिस की स्मैश और रस्साकशी में गूंजते जयकारों ने खदानों की खामोशी को तोड़ दिया। इन प्रतियोगिताओं ने साबित किया कि जब दिलों में टीम भावना और आपसी सौहार्द हो, तो हर जीत बड़ी होती है और हर हार भी सीख बन जाती है। यह आयोजन यह संदेश भी दे गया कि ” NTPC माइनिंग सिर्फ उत्पादन की ताकत नहीं, बल्कि अपने कर्मचारियों की सेहत और मुस्कुराहट की जिम्मेदारी भी उठाती है।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...