spot_img

प्रेमिका से पहुंचा था चोरी-छिपे मिलने, दुल्हन लेकर लौटा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA : बिहार के गया जिले में इमामगंज प्रखंड के कोठी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की ग्रामीणों ने पकड़कर जबरदस्‍ती विवाह करवा दिया। जानकारी के अनुसार, दोनों में से कोई भी शादी के लिए तैयार नहीं था, फिर भी ग्रामीणों ने दोनों की पकड़कर शादी करवा दी। बाद में दोनों पक्ष के लोगों ने इस शादी के विरोध में खूब बवाल काटा।

Read More : होटल के कमरे में फंदे से झूलती मिली युवती की लाश, सु’साइड नोट में इसे बताया मौत का जिम्‍मेवार

देर तक चलता रहा हाई वोल्‍टेज ड्रामा

ग्रामीणों ने बताया कि गांव-समाज के डर से प्रेमी जोड़े चोरी-छिपे एक दूसरे से मिला करते थे। किसी के देख लेने और बदनामी का डर बना रहता था, लेकिन मैगरा थाना क्षेत्र के बिकुआ कला गांव का रहने वाला आशिक मुकेश अपनी प्रेमिका से मिलने देवरिया पहुंच गया, जहां ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। प्रेमी-प्रेमिका को साथ पकड़ने के बाद ग्रामीण उनकी शादी करवा देने की बात करने लगे। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन तक पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंचकर इसका विरोध करने लगे। काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, लेकिन ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर प्रेमी और प्रेमिका की एक-दूसरे से स्थानीय मंदिर में शादी करवा दी।

Read More : माइका लेकर लौट रही दो महिलाएं बाढ़ में बही, एक की मौत, एक जख्‍मी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...

केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...