Bokaro : होटल के कमरे में फंदे से झूलती मिली एक युवती की लाश। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। घटना बोकारो के सेक्टर चार स्थित आनंदा होटल में घटी।
Read More : चंचला की “चंचलता” ने बढ़ाया झारखंड का मान, हंगरी में दिखाएंगी दांव
मृतका की पहचान श्वेता कुमारी आनंदा के रूप में हुई है, जो बोकारो सेक्टर-9 की रहने वाली है। सुबह 5 बजे होटल पहुंची और यह कहकर कमरा बुक कराया कि उसके पिता बोकारो से रिटायर्ड हुए हैं और धनबाद में रहते हैं। उनके कुछ कागजात का काम कराने के लिए यहां आई है। जिसके बाद होटल के कर्मियों ने उसे 303 नंबर कमरा दे दिया। कुछ देर बार जब होटल कर्मी रूम सर्विस देने पहुंचा तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद उसे संदेह हुआ। उसने कमरे में झांका तो देखा कि युवती दुपट्टे के सहारे पंखे से झूल रही है। जिसके बाद उसने घटना की जानकारी होटल के अन्य कर्मियों को दी। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सेक्टर-4 पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें किसी सत्येंद्र नामक व्यक्ति के कारण मरने का जिक्र किया गया है। लिखा गया है कि उसने उसे बदनाम कर दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
Read More : प्रेमी की बेवफाई से आहत युवती ने उठाया खौफनाक कदम, कांप जाएगी रूह
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। सुबह ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकली थी। मृतका के परिजनों ने किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है।
Read More : खिलने से पहले ही कुचल दिया गया सीमा को… दास्तां सुन कांप जायेगी रूह… देखें वीडियो…















