Simdega : गुमला-कोलेबिरा नेशनल हाईवे 143 पर बीती शाम दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। दोस्ती, जश्न और मुस्कान की तस्वीरें कुछ ही घंटों में मातम, आंसुओं और खामोशी में बदल गईं। लचरागढ़ के सूरज बागवार, अमृत बघवार और कोलेबिरा के मानु टेटे तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर तपकरा डैम बर्थडे मनाने गये थे। खुशियों से भरी वो दोपहर लौटते वक्त मौत की खामोश दस्तक लेकर आई। लौटते वक्त सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूरज और अमृत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीसरा साथी मानु, जिंदगी और मौत के बीच झूलता रहा। उसे एंबुलेंस से रांची रिम्स ले जाया जा रहा था, मगर रास्ते में वह भी अपने दोस्तों के पीछे-पीछे चल पड़ा… एक ऐसे सफर पर जहां से कोई लौटकर नहीं आता। थानेदार शशि शंकर सिंह मौके पर पहुंचे, क्रेन से शव निकाले गये और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अंधेरे ने तीन परिवारों से उनके चिराग छीन लिए और पूरे गांव में पसरा है एक सन्नाटा जिसे कोई शब्द नहीं तोड़ सकता।
इसे भी पढ़ें : कतर में अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी मिसाइलें, दोहा में दहशत
इसे भी पढ़ें : “एक बार ट्राय मत करो, वर्ना पछताना पड़ेगा जिंदगी भर”
इसे भी पढ़ें : झमाझम बारिश से नदी-डैम उफनाये, कई टोला-मोहल्ला का हुआ ये हाल…
इसे भी पढ़ें : झारखंड के सरकारी अस्पतालों में वैकेंसी, मौका न चूके… जानें डिटेल्स






