झमाझम बारिश से नदी-डैम उफनाये, कई टोला-मोहल्ला का हुआ ये हाल…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची और सटे कुछ जिलों में सोमवार को जोरदार गर्जन और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। हरमू और स्वर्णरेखा नदी अपने रौद्र रूप में बह रही हैं, तो वहीं कांके डैम का जलस्तर 27.5 फीट पहुंचते ही डिस्चार्ज फाटक खोल दिया गया। फाटक कितनी देर खुला रहेगा और कितना पानी निकलेगा, इसका फैसला बारिश की रफ्तार पर निर्भर है। हजारीबाग के विष्णुगढ़ में सर्वाधिक 109.3 MM बारिश हुई, वहीं रांची में 102.8 MM, पाकुड़ में 68 MM, चाईबासा में 55 MM वर्षा हुई। जून में अब तक औसत बारिश 247.4 MM, यानी सामान्य से दोगुनी बारिश हो चुकी है।  रांची के निचले इलाकों में जगह-जगह जलजमाव ने राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। टोला- मोहल्लों में घरों के सामने पानी ही पानी लबालब है। 26-27 जून को गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के लिये आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 27-28 जून को गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला में बारिश होने की संभावना है। रांची, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26-28 जून को 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा के झोंके रहने की आशंका है।

इसे भी पढ़ें : चार राज्यों में उपचुनाव के आये नतीजे, कहां-किसने मारी बाजी… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...